Breaking News
recent

T-20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच तुषार अरोठे ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली । पिछले साल इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप में टीम को फाइनल में पहुंचाने वाले भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच तुषार अरोठे ने इस्तीफा दे दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। बयान के मुताबिक तुषार ने इस्तीफा देने के लिए व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है।

 

बीसीसीआई ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच तुषार अरोठे का इस्तीफा मजूर कर लिया है
बीसीसीआई द्वारा जारी बयान के मुताबिक, "बीसीसीआई ने मंगलवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच तुषार अरोठे का इस्तीफा मंजूर कर लिया। तुषार ने इस्तीफे के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया। उन्होंने टीम के साथ काम करने का मौका देने के लिए बीसीसीआई का शुक्रिया अदा किया है।"बोर्ड ने तुषार का शुक्रिया अदा करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।बयान के मुताबिक, "बोर्ड तुषार का उनके योगदान के लिए शुक्रिया अदा करना चाहता है। बीसीसीआई और पूरी महिला टीम उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती है।"बोर्ड अब टीम के नए कोच की तलाश में लग गया है। तुषार के रहते टीम ने न सिर्फ दूसरी बार विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई बल्कि इसी साल एशिया कप के फाइनल में भी पहुंचने में भी सफल रही थी।

 

वर्ल्ड कप अब बस 5 महीने बाद
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में महज 5 महीनों से भी कम समय बचा है लेकिन उससे पहले भारतीय महिला टीम के लिए एक मुश्किल पैदा करने वाली सिचुएशन आ खड़ी हुई है ।इसका एक कारण मलेशिया में हुए एशिया कप के फाइनल में पहली बार भारतीय महिला टीम की बांग्लादेश के हाथों हार भी कहा जा रहा है ।हालांकि उन्होंने इस्तीफा देने के पीछे "व्यक्तिगत कारणों" का हवाला दिया है। उन्होंने कुछ भारतीय खिलाड़ियों के साथ तनावपूर्ण संबंधों का भी खुलासा किया। अरोठे ने कहा कि कुछ महिला खिलाड़ियों को भारतीय महिला क्रिकेट के बेहतर भविष्य के लिए अपने "कम्फर्ट जोन" से बाहर निकलने की जरूरत है। अरोठे का इस्तीफा पिछले महीने एशिया कप के फाइनल में भारत ही ऐतिहासिक हार का नतीजा भी माना जा रहा है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.