Breaking News
recent

शेयर बाजार Update: बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स, निफ्टी की चाल सुस्त

नई दिल्ली। भारत के शेयर बाजार शुक्रवार यानी 20 जुलाई 2018 को मजबूती के साथ खुले। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10 बजे 143.61 अंकों की मजबूती के साथ 36,494.84 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 38.15 अंकों की बढ़त के साथ 10,995.25 पर कारोबार करते देखे गए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 25.8 अंकों की मजबूती के साथ 36,377.03 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 6.4 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 10,963.50 पर खुला।

दबाव में दिखे मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर

शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत में मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयरों में दबाव देखा गया। इस कारण बीएसई और एनएसई में गिरावट रही। इन दोनों वर्गों के शेयरों में दबाव के कारण बीएसई के मिडकैप इंडेक्स में 0.1 फीसदी की गिरावट रही। जबकि स्मॉलकैप में 01.5 फीसदी की गिरावट दिखी। निफ्टी के मिडकैप में 0.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

ये रहा गुरुवार का हाल

गुरुवार 19 जुलाई 2018 को देश के शेयर बाजारों में गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 22.21 अंकों की गिरावट के साथ 36,351.23 पर और निफ्टी 23.35 अंकों की गिरावट के साथ 10,957.10 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार सुबह 135.64 अंकों की तेजी के साथ 36,509.08 पर खुला और 22.21 अंकों या 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 36,351.23 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 36,515.58 के ऊपरी और 36,279.33 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 19.05 अंकों की तेजी के साथ 10,999.50 पर खुला और 23.35 अंकों या 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 10,957.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,006.50 के ऊपरी और 10,935.45 के निचले स्तर को छुआ।

ये भी पढ़ें--

Big News: थम गए 90 लाख ट्रकों के पहिए, महंगी हो सकती हैं खाने-पीने की चीजें

लगातार दूसरे दिन गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम, ये रहा आज का भाव

Big News: RBI ने जारी की 100 रुपए के नए नोट की पहली झलक, आप भी देखिए



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.