Breaking News
recent

VIDEO: कलक्ट्रेट में मुख्य गेट के पास पेड़ गिरा, बड़ा हादसा टला

सवाईमाधोपुर. यहां कलक्ट्रेट परिसर में मंगलवार सुबह तेज बारिश के बाद अचानक एक नीम का पेड़ गिर गया। गनीमत रही पेड़ गिरने के दौरान आस-पास कोई नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार सुबह करीब आठ बजे कलक्ट्रेट परिसर मुख्य गेट के दाहिनी ओर अधिवक्ता बैठने के स्थान पर नीम का पेड़ गिर गया। इससे दीवार पर लगी लोहे की जाली टूट गई। वहीं नोटरी बोर्ड भी गिर गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि पेड़ गिरने के दौरान कोई नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। बाद में लोगों के सहयोग से पेड़ को दूर दूर किया गया।


अविश्वास मामले में सुनवाई आज
सवाईमाधोपुर. नगर परिषद सभापति डॉ. विमला शर्मा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव मामले को लेकर बुधवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। विरोधी 38 पार्षदों की नजर इस सुनवाई पर टिकी है। गौरतलब है कि सभापति ने हाइकोर्ट में 12 जुलाई को होने वाली बोर्ड बैठक के खिलाफ याचिका दायर की थी। इसमें कहा था कि सांसद व विधायक को शामिल किए बिना ही अविश्वास को लेकर बैठक बुलाई जा रही है, जो गलत है।

इस पर कोर्ट ने बैठक पर स्टे देते हुए सुनवाई तिथि 25 जुलाई निर्धारित की थी। नेता प्रतिपक्ष गिर्राज गुर्जर ने बताया कि वे इस मामले में पक्षकार बनेंगे। उन्होंने बताया कि न्यायालय से उम्मीद है कि उनका पक्ष भी सुना जाएगा। साथ ही उन्हें भी पक्षकार बनाने की अर्जी स्वीकार की जाएगी। उधर, शहर के लोगों में भी सुनवाई की तिथि को लेकर उत्सुकता बनी हुई है कि इसमें अब आगे क्या होगा।


आज से थमेंगे रोडवेज के पहिए मांगों को लेकर हड़ताल
सवाईमाधोपुर.राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की विभिन्न यूनियनों के आह्वान पर 13 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार से रोडवेज कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल रहेगी। डिपो प्रबंधक जोगेन्द्रसिंह ने बताया कि इससे जिले में रोडवेज बस सेवाएं प्रभावित रहेंगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.