Breaking News
recent

जिले में 1105 स्कूलों में एक लाख 10 हजार बच्चो को प्रतिदिन पिलाया जाएगा दूध, एक सितम्बर से रोजाना मिलेगा बच्चो को दूध

एक सितम्बर से व्यवस्था होगी लागू, पूर्व में हफ्ते में तीन दिन ही मिलता था दूध

सवाईमाधोपुर. 'सेहत का गिलास, हर बच्चे के हाथÓ उद््देश्य के साथ शुरू की गई अन्नपूर्णा दूध योजना में अब पहली से आठवीं के बच्चो के लिए खुश खबर है। जिले में राजकीय शिक्षण संस्थाओं के एक लाख दस हजार बच्चो को एक सितम्बर से रोजाना दूध मिलेगा। शिक्षा निदेशालय के आदेश के बाद जिला शिक्षा अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार वर्तमान में बच्चो को सप्ताह मे तीन दिन दिया जा रहा है। नई व्यवस्था के लागू होने पर अब स्कूल अवधि में बच्चे प्रतिदिन दूध का सेवन कर सकेंगे। इस संबंध में मुख्यालय से दिशा-निर्देश मिलने के बाद संस्था प्रधानों को इससे अवगत कराने के साथ ही आवश्यक तैयारियां करने के लिए कहा गया है। अब उन्हें तीन दिन नहीं, पूरे सप्ताह स्कूल खुलने के अवधि में दूध पिलाया जाएगा। जिले में 1105 विद्यालयों में नए नामांकन सहित एक लाख दस हजार से अधिक बच्चे प्रारंभिक कक्षाओं में अध्ययनरत है।

 

मांगी है रिपोर्ट
निदेशालय की ओर से आए दिशा-निर्देश में जिला शिक्षा अधिकारी से राजकीय शिक्षण संस्थानों में नामांकित बच्चों की संख्या, दूध पीने वाले बच्चो की संख्या का एक सितम्बर से पूरे सप्ताह की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही रिपोर्ट भेजने के लिए निर्देश दिए है। इसके अलावा अब की गतिविधियों की रिपोर्ट भी मांगी गई है। जिला शिक्षा अधिकारियों की ओर से दुग्ध सेवन किए जाने की अवधि में भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट मांगी गई है।

फैक्ट फाइल
-जिले में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों की संख्या-719
-माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों की संख्या-278
- मदरसा स्कूल-58
-संस्कृत स्कूल-50

  • आ गए है आदेश
    एक सितम्बर से राजकीय शिक्षण संस्थानो में एक से आठवीं तक के बच्चो को प्रतिदिन दूध पिलाने संबंधित आदेश आ गए है। जिले में सभी बीईईओ व संस्था प्रधानों को आदेशित कर स्कूलों में छह दिन दूध पिलाने के निर्देश दिए जाएंगे।
    मनमोहन दाधिच, एडीपीसी, रमसा, सवाईमाधोपुर


Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.