Breaking News
recent

लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, निफ्टी में 11,500 अंकों का स्तर कायम

नर्इ दिल्ली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। जिस तरह से एक दिन पहले सेंसेक्स आैर निफ्टी में तेजी देखने मिली थी वो शुक्रवार को बिल्कुल भी नहीं दिखार्इ दी। सुबह मार्केट मामूली बढ़त के साथ खुला था। उम्मीद भी यही थी कि सेंसेक्स आैर निफ्टी नए रिकाॅर्ड पर जाएंगे। लेकिन एेसा नहीं हो सका। जहां सेंसेक्स में करीब 85 अंकों की गिरावट देखने को मिली। वहीं निफ्टी में 26 अंकों की गिरावट दिखार्इ दी।

पहले बात सेंसेक्स की
आज सेंसेक्स उम्मीद के विपरीत गिरावट के साथ बंद हुआ। आंकड़ों की मानें तो सेंसेक्स में 84.96 अंकों की गिरावट दिखार्इ दी। जिससे सेंसेक्स 0.22 फीसदी की गिरावट के बाद 38251.80 अंक पर बंद हो गया। जबकि आज सुबह सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला था। इससे पहले सेंसेक्स ने पूरे सप्ताह नए रिकाॅर्ड कायम किए हैं। जानकारों की मानें तो अगले सप्ताह सेंसेक्स में बढ़त दिखार्इ देगी।

निफ्टी भी रहा कमजोर
वहीं सप्ताह के आखिरी दिन निफ्टी में भी कमजोरी दिखार्इ दी। वैसे निफ्टी ने अपने 11500 के स्तर को कायम रखा। फिर भी बाजार बंद होने तक निफ्टी में 25.65 अंकों की कमी दिखार्इ दी। जिसके बाद निफ्टी 0.22 फीसदी की गिरावट के बाद 11557 के अंकों पर बंद हो गया। जबकि आज सुबह निफ्टी ने नए रिकाॅर्ड कायम किए हैं। उम्मीद लगार्इ जा रही थी कि निफ्टी इसी सप्ताह में 11700 के अंकों को छू लेगा। लेकिन एेसा नहीं हो सका।

सुबह मामूली बढ़त के साथ खुले थे शेयर बाजार
देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को मजबूती का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.33 बजे 54.56 अंकों की मजबूती के साथ 38,391.32 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 7.60 अंकों की बढ़त के साथ 11,590.35 पर कारोबार करते देखे गए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 30.03 अंकों की मजबूती के साथ 38,366.79 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 16.15 अंकों की कमजोरी के साथ 11,566.60 पर खुला।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.