जैसलमेर। पोकरण—जैसलमेर सड़क मार्ग पर सेलवी गांव के पास बुधवार देर रात में श्रद्धालुओं से भरी पिकउप अनियंत्रित होकर पलटी खा जाने से उसमें सवार 12 लोग घायल हो गए।
सभी घायलों को 108 एबुलेंस की सहायता से पोकरण के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर सभी का उपचार किया जा रहा है। पोकरण के राजकीय अस्पताल से गम्भीर रूप से घायल चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, बाडी विजय नगर निवासी लोग सूरज गुर्जर के साथ पिकअप में सवार होकर तनोट माता मंदिर के दर्शन कर रामदेवरा दर्शन को आ रहे थे कि अचानक पोकरण जैसलमेर सड़क मार्ग पर पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार 7 पुरुष व 5 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।
सभी को तत्काल प्रभाव से 108 एबुलेंस से पोकरण अस्पताल पहुंचाया गया । चिकित्सकों ने तत्काल प्रभाव से उपचार कर 4 गम्भीर घायलों को जोधपुर रैफर कर दिया। सभी घायल पेशे से हलवाई का काम करते हैं।





No comments:
Post a Comment