Breaking News
recent

कोर्ट की रोक हटी केन्द्रीय कोटे में 14 सीटें आवंटित

चूरू.

मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में चल रही प्रवेश प्रक्रिया पर लगी रोक को सुप्रीप कोर्ट ने हटा दिया है। रोक हटते ही केन्द्रीय कोटे की द्वितीय काउंसिंग की सीटे आवंटित कर दी गई हैं। इससे चूरू में केन्द्रीय कोटे की रिक्त 14 सीटे छात्रों को आवंटित कर दी गई हैं। उक्त छात्रों को कॉलेज में उपस्थिति देने के लिए आठ अगस्त तक का समय दिया गया है। कॉलेज में उपस्थिति नहीं देने पर उनका प्रवेश स्वत: ही निरस्त समझा जाएगा।

 

दूसरे दिन 22 विद्यार्थियों ने दी उपस्थिति, कराई जांच

वहीं प्रथम काउंसलिंग में फीस जमा करा चुके छात्रों में से दूसरे दिन २२ विद्यार्थियों ने कॉलेज में उपस्थिति दी। उक्त विद्यार्थियों ने मेडिकल जांच, शपथ पत्र व शैक्षिक प्रमाण पत्र आदि जमा करवाए। मेडिकल कॉलेज में ही विद्यार्थियों की जांचे की गई। स्टेट कोटे में कुल ५६ विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाई थी। इसमें से अभ तक कुल ४३ ने उपस्थिति दी है जिसमें से चार ने केन्द्रीय कोटे की द्वितीय काउंसलिंग में दूसरे कॉलेज मिलने पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज से प्रवेश निरस्त करवा दिया। इसमें से दो को झालावाड व दो को जामनगर गुजरात कॉलेज मिल गया। छोडऩे वालों में तीन छात्राएं व एक छात्र है।
वहीं कुछ छात्रों का अभी भी कहना है कि स्टेट स्तर की दूसरी काउंसङ्क्षलग के बाद प्रवेश समिति को उपस्थिति के लिए आदेश देना चाहिए। चूंकि द्वितीय काउंसलिंग में इससे बेहतर कॉलेज मिलने पर छात्रों को यहां से जाना पड़ेगा अब तक छह छात्र चले भी गए ऐसे में उनके साथ नाइंसाफी की जा रही है। इसकी वजह से केन्द्रीय कोटे के दो विद्यार्थी आने के बाद भी गुरुवार को प्रवेश नहीं लिए। उनमें भी असमंजस बना हुआ है।


पिता जिस कॉलेज में प्रोफेसर उसी में पढ़ेगी बेटी

वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय (पीडीडीयू) मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग में एसोसिएट प्रो. बीएल नायक की बेटी नीलाक्षी नायक ने भी प्रवेश लिया है। यह संयोग ही है कि डा. नायक नई कॉलेज में पहली बार एसोसिएट प्रोफेसर बने और उनकी बेटी को भी गृह जिले में ही खुले नए मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिल गया।


कॉलेज में मेडिकल वेरीफिकेशन

प्रवेश समिति के नोडल अधिकारी प्रो. गजेन्द्र सक्सेना ने बताया कि प्रथम चरण में फीस जमा करवाने वाले छात्रों का सत्यापन व मेडिकल वेरीफिकेशन तीन अगस्त तक किया जाएगा। प्रथम काउंसलिंग के अभी १३ छात्र नहीं आए हैं। मेडिकल परीक्षण के दौरान डा. एफएच गौरी, डा. शरद जैन, डा. दीपक कुमार, डा. रविन्द्र सचदेवा, डा. महेन्द्र खीचड़, डा. शशिधर, डा. अनिता सहारण, डा. विकास देवड़ा, डा. दिलीप निर्बाण, डा. रविन्द्र कस्वां, डा. कुलदीप, डा. सरिता चौधरी, टेक्नीशियन रवि शर्मा आदि मौजूद थे।


''प्रथम काउंसलिंग के बाद अब तक ४४ ने यहां उपस्थिति दी थी लेकिन चार को ऑल इंडिया कोटे से अन्यत्र प्रवेश मिल गया जिससे चार सीटे और खाली हो गई। स्टेट स्तर की दूसरी काउंसलिंग एक दो दिन में जारी हो जाएगी। इसके बाद लगभग सारी सीटें भर जाएंगी। ''
प्रो. वीरबहादुरसिंह, पीडीडीयू मेडिकल कॉलेज, चूरू



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.