Breaking News
recent

कोटा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 1.40 लाख की रिश्वत लेते कृषि विपणन बोर्ड के पांच अधिकारी धरे

कोटा। राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड कोटा में दो निर्माण कार्यों के करीब 46 लाख रुपए बिल पास करने की एवज में रिश्वत की मांग के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। जयपुर एसीबी टीम ने बुधवार शाम को बोर्ड के पांच अधिकारियों को 1 लाख 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

एसीबी के जयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरोत्तम वर्मा ने बताया कि एक फर्म ने एसीबी को शिकायत दी कि कृषि विपणन बोर्ड कोटा में दो निर्माण कार्य किए थे। इसमें एक के लिए करीब 20 लाख व दूसरे निर्माण कार्य के लिए 26 लाख रुपए के बिल पास नहीं हो रहे थे।

इस मामले में बोर्ड के अधिकारियों से संपर्क किया तो उन्होंने 46 लाख रुपए के बिल पास करने की एवज में 3 लाख 68 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की। इस पर एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से बुधवार को परिवादी को एक लाख 40 हजार रुपए देकर अधिशासी अभियंता प्यारेलाल मीणा के पास भेजा, जहां उसने सभी अधिकारियों को उनके हिस्से के लिए बुलाया। रिश्वत की राशि देने के बाद परिवादी जैसे ही बाहर निकला।

टीम ने छापा मारकर अधिकारियों के कब्जे से 1 लाख 40 हजार रुपए की रकम बरामद कर पांचों अधिकारियों मंडी सचिव रामपाल कुमावत, अधिशासी अभियंता प्यारेलाल मीणा, सहायक अभियंता अमर सिंह, कनिष्ठ अभियंता सोमेश अग्रवाल व केशियर साजिद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया।

पूरे दफ्तर का मांगा था हिस्सा
उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य की राशि पास करने के लिए अधिशासी अभियंता प्यारेलाल मीणा ने कुल राशि की डेढ़ फीसदी के रूप में 30 हजार रुपए लिए। जबकि मंडी सचिव रामपाल कुमावत ने उसके रिश्वत के हिस्से की 2 फीसदी राशि कनिष्ठ अभियंता को दिलवाई। इसी प्रकार सहायक अभियंता समेत क्वालिटी कंट्रोल व स्टॉफ के लिए (करीब आठ फीसदी हिस्सा) एक लाख रुपए भी रिश्वत की राशि भी कनिष्ठ अभियंता को दिलवाई। केशियर साजिद हुसैन ने आधा प्रतिशत के हिसाब से 10 हजार रुपए लिए। इस प्रकार एसीबी ने कुल 1 लाख 40 हजार रुपए बरामद किए। उन्होंने बताया की पांचों आरोपियों को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

घरों पर भी की छापामार कार्रवाई
उन्होंने बताया की आरोपियों के घरों पर भी एसीबी की ओर से सर्वेक्षण किया जा रहा है। इसके लिए पांचों अधिकारियों के घर पर टीम भेजी गई है। इसमें से सचिव के घर पर ताला लगा था। एसीबी इस मामले में कार्रवाई कर रही है।

कृषि विपणन बोर्ड परिसर में मचा हडकंप
बुधवार शाम को जयपुर एसीबी के साथ अनंतपुरा थाने व अन्य थाना क्षेत्रों की पुलिस मौके पर पहुंची तो कृषि विपणन बोर्ड में हडकंप मच गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.