Breaking News
recent

14 अगस्त को जैसलमेर सहित इन सीमावर्ती जिलों में बनेगी मानव शृंखला

जैसलमेर. राष्ट्रभक्ति के जज्बे से ओत-प्रोत भारत-पाक सीमा से सटे सीमावर्ती जिले गंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर एवं बाड़मेर में पहली बार 14 अगस्त को मानव श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। इस मानव श्रृंखला का मुख्य उद्देश्य सीमा के बाशिंदों के राष्ट्र की सुरक्षा एवं देश भक्ति के भाव का जज्बा दिखाना है। जैसलमेर जिले में स्वाधीनता दिवस की पूर्वबेला 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक आयोजित होने वाली मानव श्रृंखला के आयोजन के संबंध में जिला कलक्टर ओम कसेरा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिला कलक्टर कसेरा ने बताया कि बीकानेर की सीमा से लगती हुई जैसलमेर की सीमा से यह मानव शृंखला आयोजित होगी। इस मानव श्रृंखला का आयोजन लगभग 275 किलोमीटर में होगा एवं इसमें लगभग 1 लाख से अधिक लोग शामिल होकर मानव शृंखला बनाएंगे और राष्ट्रभक्ति का संदेश देंगे। इसके साथ ही यह भी संदेश देंगे कि देश की रक्षा के लिए हर संभव तैयार है। उन्होंने इस श्रृंखला के आयोजन के संबंध में विशेष रूप से तीनों विकास अधिकारियों, तहसीलदारों को जिस ग्राम पंचायत क्षेत्र में यह मानव श्रृंखला बनेगी, उस पंचायत के सरपंच, ग्रामसेवक, पटवारियों का पूरा सहयोग लेकर अधिक से अधिक लोगों को मानव श्रृंखला में शामिल कराने को कहा। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कक्षा 6 एवं उससे उपर के विद्यार्थियो को भी मानव शृंखला में शामिल करें, इसके लिए अभी से ही पूरी तैयारी कर दे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर वीरेन्द्र वर्मा एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामेष्वरलाल मीणा ने बताया कि बीकानेर सीमा से सटे जैसलमेर की सीमा 180 आरडी. मदासर से यह मानव श्रृंखला चालू होगी, जो मदासर, चिन्नू, अवाय, नाचना, मोहनगढ, काणोद, हमीरा, जैसलमेर शहर, डाबला, छोड, देवीकोट, फतेहगढ़ बाड़मेर सीमा तक यह मानव श्रृंखला आयोजित होगी और इसमें लगभग 1 लाख से अधिक लोग मानव शृंखला बनाएंगे। उन्होंने बताया कि 5-5 किलोमीटर का पेच बनाकर मानव शृंखला का आयोजन किया जाएगा। यह मानव शृंखला 275 किलोमीटर लम्बी होगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.