Breaking News
recent

16 से चलेगा रखरखाव कार्य, इतने घंटो तक रहेगी बिजली आपूर्ति बंद

बीकानेर. दीपावली पर शहर के उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मुहैया हो इसके लिए, बिजली कंपनी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है । बिजली तंत्र को दुरुस्त करने के लिए 16 अगस्त से फीडर सुधार कार्यक्रम शुरू होगा, जो अक्टूबर तक चलेगा । प्रथम चरण में 33 व 11 केवी के 95 फीडर चिन्हित किए है । इस दौरान सुबह तीन घंटे विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी ।

 

 

तीन घंटे रहेगी कटौती
बीकेईएसएल के सीओओ धु्रवज्योति चटर्जी ने बताया कि दीपावली के पर्व पर शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए योजना तैयार की गई है । इसमें 33 केवी, 11 केवी और एलटी वितरण नेटवर्क का रखरखाव किया जाएगा । पहले चरण में 33 केवी के 15 और 11 केवी के 80 फीडर चिन्हित किए गए है। इनके रखरखाव कार्य के लिए सुबह 7 बजे के बाद तीन घंटे तक बिजली बंद रहेगी ।

 

लगेंगे डिवाइस
कंपनी सीईईओ के अनुसार 11 केवी वितरण नेटवर्क में नियमित लाइन रखरखाव के साथ नए डिवाइस भी लगाए जाएंगे। गडबडी और आपूर्ति बहाली के तेजी से पता लगाने के लिए विभिन्न स्थानों पर सांकेतिक लगाए जाएंगे, कम्पनी ने 46 ऐसे स्थानों की पहले से ही पहचान कर ली है। 11 केवी और 33 केवी नेटवर्क में नई लाइन आइसोलेटर को जोड़ा जाएगा । लम्बी लाइनों में 11 केवी ग्रेड लाइन स्पैसर लगाए जाएंगे जिससे तार आपस में नहीं टकराएंगे ।

 

 

होम साइंस कॉलेज में स्तनपान सप्ताह पर विभिन्न कार्यक्रम

बीकानेर. होम साइंस कॉलेज में १ से ७ अगस्त तक स्तनपान सप्ताह पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें माताओं को क्या पोषक आहार दिया जाए जिससे बच्चे का स्वास्थ्य अच्छा रहे इस विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई तथा खाद्य पदार्थ बनाए गए। इस सप्ताह के आयोजन की प्रभारी ममता सिंह ने विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई तथा स्तनपान का महत्व बताया गया। वहीं अधिष्ष्ठाता प्रो. दीपाली धवन ने सभी संभागियों को आयोजन के लिए प्रोत्साहित किया ।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.