नर्इ दिल्ली। बुधवार को डाॅलर के मुकाबले रुपए में एेतिहासिक गिरावट देखने को मिली। जिसका असर अगले दिन गुरुवार को पेट्रोल आैर डीजल के दामों में देखने को मिल गया। आज 30 अगस्त 2018 को पेट्रोल के दामों में 13 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोत्तरी की गर्इ। वहीं डीजल की कीमतों ने एक बार फिर से लंबी छलांग लगार्इ। डीजल के दाम 19 पैसे प्रति लीटर बढ़े। आपको बता दें कि 15 अगस्त से पेट्रोल आैर डीजल के दामों में किसी तरह की कटौती नहीं हुर्इ है। दो दिन एेसे मौके आए जब पेट्रोल के दाम में बढ़ोत्तरी नहीं की गर्इ। लेकिन आॅयल कंपनियों ने पेट्रोल आैर डीजल के दामों में कटौती भी नहीं की। आइए आपको भी बताते हैं आज आपके शहर में पेट्रोल आैर डीजल के दाम कितने हो गए हैं…
पेट्रोल में हुर्इ 13 पैसे तक की बढ़ोत्तरी
गुरुवार को आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार नर्इ दिल्ली, कोलकाता आैर मुंबर्इ में पेट्रोल के दामों में 12 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गर्इ। जिसके बाद से नर्इ दिल्ली में पेट्रोल के दाम 78.30 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता के लोगों को पेट्रोल की कीमत 81.23 रुपए प्रति लीटर चुकाने होंगे। मुंबर्इ में पेट्रोल की कीमत बढ़ने के बाद 85.72 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नर्इ में पेट्रोल की कीमतों में 13 पैसे रुपए प्रति लीटर तक दाम बढ़े हैं। जिसके बाद वहां पेट्रोल की कीमत 81.35 रुपए प्रति लीटर पहुंच चुके हैं। आपको बता दें कि अगर पेट्रोल के दाम इसी स्तर से बढ़ते रहे तो जल्द ही पेट्रोल की कीमत 86 रुपए को पार कर जाएगा। जो उसका अब तक उच्चतम स्तर है।
डीजल की कीमत में 19 पैसे तक बढ़ी
वहीं देश में सबसे बड़ी चिंता का विषय डीजल की कीमतों का बढ़ना है। क्योेंकि डीजल की कीमत बढ़ने के बाद महंगार्इ का भी बढ़ना लाजिमी है। आर्इआेसीएल के आंकड़ों पर नजर दौड़ाए तो आज देश के मैट्रोपाेलिटन शहरों में 19 पैसे प्रति लीटर तक दाम बढ़े हैं। नर्इ दिल्ली आैर कोलकाता में डीजल के दाम 18 पैसे प्रति तक बढ़े, जिसके बाद वहां पर क्रमशः डीजल के दाम 69.93 रुपए प्रति लीटर आैर 72.78 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबर्इ आैर चेन्नर्इ में डीजल के दाम में 19 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुर्इ है। जिसके बाद वहां पर क्रमशः 74.24 रुपए प्रति लीटर आैर 73.88 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
रुपए में गिरावट का दिखा असर
बुधवार को रुपया डाॅलर के मुकाबले 70.50 के स्तर पर पहुंच गया था। जिसकी वजह से पेट्रोल आैर डीजल के दामों में बड़ी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। वहीं दूसरी आैर क्रूड आॅयल के दाम भी अपने उच्चतम स्ती की आेर बढ़ रहे हैं। आॅयल प्रोडक्शन कम होने के कारण भी एेसा हो रहा है। वहीं र्इरान पर प्रतिबंध की वजह से भी भारत में पेट्रोल आैर डीजल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल आैर डीजल के दाम इसी तरह की बढ़ोत्तरी जारी रहने के आसार हैं।





No comments:
Post a Comment