उदयपुरए 16 अगस्त ध्भारतीय डाक विभाग द्वारा देशभर के 650 पोस्टल पेमेंट बैंक शाखाओं का उदघाटन 21 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तालकटोरा स्टेडियमए नई दिल्ली से किया जाएगा जिसके अन्तर्गत उदयपुर मण्डल में उदयपुर शास्त्री सर्कल उपडाकघर में इण्डिया पोस्ट पेमेंट बैंक शाखा का शुभारम्भ गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया व उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा करेंगे तथा कांकरोली प्रधान डाकघर में इण्डिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शाखा का शुभारम्भ उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी एवं राजसमंद सांसद हरिओम सिंह राठौड़ के आतिथ्य में होगा।उदयपुर मण्डल के प्रवर अधीक्षक जेण्एसण्गुर्जर ने बताया कि डाक विभाग का पोस्टल पेमेंट बैंक देश में इस तरह का दूसरा बैंक होगा। पोस्टल पेमेंट बैंक में बचत खाते एवं चालू खाते खोले जाएंगे। पेमेंट बैंक खाता धारक एक लाख रुपए तक जमा करवा सकेंगे।इण्डिया पोस्ट पेमेंट बैंक के अन्तर्गत सेल्फ सर्विस चैनल ;डोर स्टेप बैंकिंगए इंटरनेट बैंकिंगए मोबाइल बैंकिंग ;आईवीआरध्कॉल सेंटरद्धए एसएमएस बैंकिंगए मिस्ड कॉल बैंकिंग तथा इंस्टेंट डोर स्टेपध्पोस्ट ऑफिस पर अकाउंट ओपनिंगए आधार आधारित डायरेक्ट बेनीफिट ट्रान्सफर ;डीबीटीद्धए बिल का आसान एवं सुगम भुगतानए प्रतिदिन 24 घण्टे मनी ट्रान्सफर सुविधाए बिना किसी परेशानी के जमा एवं निकासी इत्यादि सुविधाएं उपलब्ध होगी जिसकी शुरुआत देशभर की कुल 650 शाखाओं व 3250 उपशाखाओं में एक साथ होने जा रही है।
शनिवार को लगने वाला लाइसेन्स कैम्प स्थगित
उदयपुरए 16 अगस्तध्प्रादेशिक परिवहन कार्यालय उदयपुर की ओर से तृतीय शनिवार 18 अगस्त को महिलाओं के लिए आयोजित लाईसेन्स कैम्प अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी जिला परिवहन अधिकारी ने दी।
READ MORE : उदयपुर में पहाड़ों पर बादलों का डेरा,शहर में जमकर बरसे... देखें तस्वीरें
उप मुख्य सचेतक 18 को उदयपुर में
उदयपुरए 16 अगस्तध्राजस्थान विधानसभा के सरकारी उप मुख्य सचेतक मदन राठौड़ शनिवारए 18 अगस्त की दोपहर 1 बजे उदयपुर पहुंचेंगे। वे यहां स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम उदयपुर में करेंगे। श्री राठौड़ 19 अगस्त की सुबह 9 बजे पाली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।





No comments:
Post a Comment