Breaking News
recent

जिले की 23 बालिकाओं को पद्माक्षी पुरस्कार


सिरोही. बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कक्षा 8 वीं से 12 तक बोर्ड कक्षाओं में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त छात्राओं को पद्माक्षी पुरस्कार से नवाजने की घोषणा की है। इस बार जिले की २३ बालिकाओं को पुरस्कार दिया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पुरस्कार की हकदार बेटियों की सूची जारी कर दी है। नाम आते ही बेटियों व उनके परिवार में जश्न का माहौल है। बारहवीं उत्तीर्ण छात्राओं को पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपए का चेक व स्कूटी दी जाएगी। इसके अलावा जिले में बारहवीं उत्तीर्ण सात, दसवीं उत्तीर्ण आठ तथा आठवीं कक्षा की ८ छात्राओं के नाम आए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से बोर्ड परीक्षाओं में सामान्य, एसटी, एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक, बीपीएल एवं दिव्यांग वर्ग की जिले की टॉपर बालिकाओं को पुरस्कार दिया जाता है।
१०वीं में इनका चयन
वंशिका बंसल मॉडर्न डिफेंस सीनियर सैकंडरी स्कूल शिवगंज, पूर्वा खत्री रूपरजत स्कूल सिरोही, प्रियंका कुमारी आदर्श विद्या मंदिर रेवदर, हिना चौधरी आदर्श विद्या मंदिर रेवदर, भव्या बाफना बालिका विद्यालय सिरोही, प्रियंका कुमारी सीनियर सैकंडरी स्कूल मंडार, रविना कुमारी सीनियर सैकंडरी स्कूल मडिया एवं विशाखा माली आदर्श बालिका विद्यालय सिरोही।
१२वीं की छात्राएं
रींकू कुमारी रावल, नवीन भवन सिरोही, नेहा सगरवंशी बालिका विद्यालय सिरोही, योगिता गहलोत बालिका विद्यालय रोहिड़ा, अंजलि राणा सीनियर सैकंडरी स्कूल मोरथला, ईराना सेंट मीरा सीनियर सैकंडरी स्कूल शिवगंज, विद्या कुमारी सीनियर सैकंडरी स्कूल अनादरा, अंजलि गुर्जर सीनियर सैकंडरी स्कूल किंवरली।
८वीं की छात्राएं
विद्या कुमारी आदर्श सीनियर सैकंडरी स्कूल जीरावल, रूबिना बानो किड्स होम आबूरोड, तारा भाटी नवीन आदर्श विद्या मंदिर पिण्डवाड़ा, रेणु मीना आदर्श बालिका विद्यालय सिरोही, हिमांशी सोलंकी आदर्श विद्या मंदिर आबूरोड, भावना कुमारी राजकीय विद्यालय खेजडिय़ा, मीरा कुमारी राजकीय विद्यालय मंडवारा एवं लीला कुमारी बालिका विद्यालय मकावल।
इनाम में यह शामिल
आठवीं बोर्ड में जिले में टॉपर छात्राओं को हर वर्ग के अनुसार चालीस हजार रुपए, दसवीं में वर्गवार टॉपर छात्राओं को 75 हजार रुपए तथा बारहवीं में टॉपर छात्राओं को एक लाख रुपए का चेक व स्कूटी दी जाएगी।
इसके अलावा प्रवेशिका एवं वरिष्ठ उपाध्याय की बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को भी पुरस्कार दिया जाएगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.