Breaking News
recent

पीसीसी चीफ सचिन पायलट 23 को चित्तौड़ से पहले उदयपुर आएंगे

उदयपुर. राजस्थान कांग्रेस की ओर से 24 अगस्त को चित्तौडग़ढ़ से शुरू होने वाली संकल्प रैली में भाग लेने आ रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट गुरुवार को उदयपुर आएंगे। इस रैली में भाग लेने आ रहे है अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अशोक गहलोत व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे शुक्रवार को डबोक एयरपोर्ट आएंगे और वहां से वे चित्तौडग़ढ़ जाएंगे। कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि पायलट गुरुवार अपरान्ह 2 बजे हवाई जहाज से डबोक महाराणा प्रताप डबोक हवाई अड्डा पहुंचेगे।

READ MORE : उदयपुर के चिरवा घाटी फूलो की घाटी से लाइव देखे एडवेंचर।

वहां उनका शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। पायलट डबोक हवाई अड्डे से उदयपुर के सर्किट हाऊस पहुंचेगे। बाद में शाम को सडक़ मार्ग से चित्तौडग़ढ़ प्रस्थान कर रात्रि विश्राम चित्तौडगढ़ में करेंगे।

कांग्रेस ने संकल्प रैली को लेकर भरा जोश
कांग्रेस की 24 अगस्त को चित्तौडग़ढ़ से शुरू होने वाली संकल्प रैली को लेकर देहात कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए लक्ष्य दिए। कांग्रेस कार्यालय में देहात अध्यक्ष लालसिंह झाला की अध्यक्षता में हुई बैठक में ब्लॉकों को रैली को लेकर जिम्मेदारियां दी। झाला ने कहा कि भाजपा सरकार ने राज्य में फैलाई अराजकता, भ्रष्टाचार, बढ़ती मंहगाई, अपराध व महिला उत्पीडऩ से प्रदेश को मुक्ति दिलाने के लिये कांग्रेस संकल्प रैली निकाल रही है। देहात सहप्रभारी शंकर यादव ने चित्तौड़ में होने वाली सकल्प रैली को लेकर सभी ब्लॉक अध्यक्षो को अपने अपने ब्लॉको में तैयारी बैठक करनें को कहा एवं ज्यादा से ज्यादा संख्या में कांग्रेस कांर्यकर्ताओ व आम जनता को संकल्प रैली से जोडने का आहवान किया। बैठक में पूर्व मंत्री डॉ. मांगीलाल गरासिया, पूर्व विधायक सज्जन कटारा, उप जिला प्रमुख श्यामलाल चौधरी, लक्ष्मी नारायण पण्डया, देहात महामंत्री दिलीप प्रभाकर, सचिव देवेन्द्रसिंह शक्तावत आदि मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.