सिरोही. जिले में कुछ विभागों ने आपस में ऐसा समन्वय स्थापित किया कि 24 ग्राम पंचायत क्षेत्र में हर बच्चा स्कूल की दहलीज तक पहुंच गया। इन गांवों में अब एक भी ड्रॉप आउट बच्चा नहीं है। दरअसल, प्रदेश में स्कूलों में नामांकन बढ़ाने व ड्रॉप आउट बच्चों को शिक्षा से जोडऩे को लेकर 'उजियारी पंचायतÓ स्कीम के तहत पुरस्कार देने की घोषणा की थी। जिसके तहत पंचायत क्षेत्र के 3 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चे आंगनबाड़ी केन्द्र पर प्रवेशित होने, 5 से 6 वर्ष तक के सभी बच्चों का पहली कक्षा में प्रवेश होने तथा हाउस होल्ड सर्वे के अनुसार अनामांकित व ड्रॉप आउट सभी बच्चों का आयु के अनुरूप कक्षा में प्रवेश होने सहित कई शर्तें निर्धारित की गई थी। इन शर्तों पर खरी उतरने वाली ग्राम पंचायतों को 'उजियारी पंचायतÓ के तहत पुरस्कार दिया जाएगा। ऐसे में जिले में सम्बंधित विभागों ने समन्वय स्थापित करते हुए 24 ग्राम पंचायत क्षेत्र में हर बच्चे को आंगनबाड़ी-स्कूल तक पहुंचा दिया। ऐसे में जिले में 162 ग्राम पंचायतों में से 24 ग्राम पंचायतों में एक भी बच्चा स्कूल से वंचित नहीं है।
कमेटी सौंपेगी रिपोर्ट
उजियारी पंचायत को लेकर निचले स्तर से सर्वे पूरा हो चुका है। वहीं इसकी रिपोर्ट शिक्षा विभाग के पास पहुंच चुकी है। लेकिन अब जिला स्तरीय कमेटी की ओर से भी भौतिक सत्यापन किया जाएगा। जिला स्तरीय कमेटी 28 अगस्त तक सत्यापन कर जिला शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट सौंपेगी। इसमें खरी उतरने वाली पंचायत को उजियारी पंचायत का प्रमाण-पत्र दिया जाएगा।
पांच को कार्यक्रम
उजियारी पंचायत के तहत 15 अगस्त तक आवेदन लिए गए थे। इसके तहत 24 ग्राम पंचायतों ने आवेदन किया। आवेदन आने के बाद संबंधित पीईईओ ने जांच की। इसके बाद में ब्लॉक लेवल पर जांच हुई। वहीं अब जिला स्तरीय कमेटी जांच करेगी। इसके बाद में सबंधित ग्राम पंचातय को उजियारी पंचायत घोषित किया जाएगा। वहीं शिक्षक दिवस पर 5 सितम्बर को जयपुर में होने वाले मुख्य समारोह में इन पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा।
शिक्षा पर फोकस
जिले में ओरिया, उमरनी, आमथला, मोरथला, रामपुरा, गोयली, मनोरा, वराडा, मण्डवारिया, उथमण, अरठवाडा, चूली, रूखाड़ा, कैलाश नगर, काछोली, भावरी, पेशुआ, जनापुर, झाड़ोली, बांट, रेवदर, सेलवाड़ा, वरमाण में विभागीय अधिकारियों के अलावा लोगों ने भी शिक्षा के महत्व को तवज्जो दी। जिसके बदौलत इन पंचायतों में हर बच्चा स्कूल पहुंच रहा है।
होगा सत्यापन
जिला स्तरीय कमेटी में हर ब्लॉक से तीन-तीन अधिकारी लिए गए हैं। सिरोही में अतिरिक्त जिला शिक्षा हीरालाल माली, सिरोही तहसीलदार रणछोड़लाल सोलंकी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अन्दौर के प्रधानाचार्य अर्जुन पुरोहित, पिण्डवाड़ा में एडीपीसी रमसा के अशोक व्यास, तहसीलदार पिण्डवाड़ा, आमथला स्कूल के प्रधानाचार्य हर्षवर्धन, शिवगंज में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक अशोकपाल मीणा, तहसीलदार शिवगंज व तंवरी स्कूल के प्रधानाचार्य भबूताराम, रेवदर में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माणकचंद रायका, तहसीलदार रेवदर, मूंगथला स्कूल के प्रधानाचार्य सत्येन्द्र गर्धव, आबूपर्वत डाइट प्रधानाचार्य जीवनलाल गमेती, आबूरोड तहसीलदार व भारजा स्कूल के प्रधानाचार्य भोपालराम पुरोहित की ओर से सत्यान किया जाएगा।
&जिले में प्रारम्भिक तौर पर 24 पंचायतों में कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं है। आयु के अनुरूप शिक्षा केन्द्रों से जुड़ा हुआ है। ऐसे में इन पंचायतों ने 'उजियारी पंचायतÓ पुरस्कार के लिए आवेदन किया है। फिलहाल, जिला स्तरीय कमेटी की ओर से भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। रिपोर्टमिलने के बाद इन पंचायतों को उजियारी पंचायत का प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। वहीं 5 सितम्बर को जयपुर में सम्मानित किया जाएगा।
-सुनिल गुप्ता, आईईडी प्रभारी एपीसी, सर्व शिक्षा अभियान, सिरोही





No comments:
Post a Comment