Breaking News
recent

आज का पंचांग 25 अगस्त 2018

ज्योतिष पं. गुलशन अग्रवाल

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 03 शक संवत् 1940 श्रावण शुक्ल चतुर्दशी शनिवार विक्रम संवत् 2075। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 9, जिल्हिजा 13 हिजरी 1439 तदनुसार अंग्रेजी तारीख 25 अगस्त सन् 2018 ई०। दक्षिणायण, उत्तर गोल, शरद ऋतु।

राहुकाल प्रातः 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्दशी तिथि अपराह्न 3 बजकर 17 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि का आरंभ, श्रवण नक्षत्र प्रातः 9 बजकर 49 मिनट तक उपरांत घनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ, शोभन योग रात्रि 8 बजकर 6 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ, वणिज करण अपराह्न 3 बजकर 17 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ।

आज के मुहर्त- अनुकूल समय में श्रावणी उपाकर्म करने के लिए शुभ मुहूर्त है।

चंद्रमा रात्रि 11 बजकर 15 मिनट तक मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा। आज ही भद्रा अपराह्न 3 बजकर 17 मिनट से अगले दिन तड़के 4 बजकर 22 मिनट तक, पंचक प्रारंभ रात्रि 11 बजकर 15 मिनट, ऋग्वेदि उपकर्म श्री सत्यनारायण व्रत।

आज जन्में बच्चे
आज जन्म लिए बच्चों के नाम (खो, ग, गी, गू, गे) अक्षरों पर रख सकते है। आज जन्म लिए बच्चे शरीर से ऊंचे पुरे होंगे। इनका जीवन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। भौतिक जीवनशैली से विशेष प्रेम रहेगा। विज्ञान विषय पर इनका एकाधिकार रहेगा।

पंचांग क्या है

पंचांग या पंचागम् हिन्दू कैलेंडर है जो भारतीय वैदिक ज्योतिष में दर्शाया गया है। पंचांग मुख्य रूप से 5 अव्यवों का गठन होता है, अर्थात् तिथि, वार, नक्षत्र, योग एवं करण। पंचांग मुख्य रूप से सूर्य और चन्द्रमा की गति को दर्शाता है। हिन्दू धर्म में हिन्दी पंचांग के परामर्श के बिना शुभ कार्य जैसे शादी, नागरिक सम्बन्ध, महत्वपूर्ण कार्यक्रम, उद्घाटन समारोह, परीक्षा, साक्षात्कार, नया व्यवसाय या अन्य किसी तरह के शुभ कार्य नहीं किये जाते ।जैसा कि प्राचीन समय से बताया गया है कि हर क्रिया के विपरीत प्रतिक्रिया होती है। इसी तरह जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के अनुरूप कार्य करता है तो पर्यावरण प्रत्येक व्यक्ति के साथ समान तरीके से कार्य करता है। एक शुभ कार्य प्रारम्भ करने से पहले महत्वपूर्ण तिथि का चयन करने में हिन्दू पंचांग मुख्य भूमिका निभाता है। पंचांग एक निश्चित स्थान और समय के लिये सूर्य, चन्द्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति को दर्शाता है। संक्षेप में पंचांग एक शुभ दिन, तारीख और समय पे शुभ कार्य आरंभ करने और किसी भी तरह के नकारात्मक प्रभाव को नष्ट करने का विचार प्रदान करता है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.