Breaking News
recent

252 ग्राम पंचायत में से दस को ही हुआ पुरस्कार के लिए भरोसा


झालावाड़/हरिसिंह गुर्जर.राज्य सरकार ने स्कूलों में अच्छा नामांकन करवाने वाले स्कूलों को 'उजियारीÓ ग्राम पंचायत पुरस्कार देने की घोषणा की थी। यह पुरस्कार उसी ग्राम पंचायत को मिलना ह जिसका एक भी बच्चा स्कूल की देहरी से बाहर न रहा हो। लेकिन झालावाड़ जिले में 252 ग्राम पंचायतों 17 सौ से अधिक स्कूल होने के बाद भी मात्र दस ही स्कूलों को अपने आप पर पुरस्कार के लिए भरोसा हो पाया है। वहीं प्रदेशभर में 9 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में से अभी तक 907ग्राम पंचायतें ही आवेदन कर पायी है।
हालांकि शिक्षा विभाग की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत अनामांकित तथा ड्राप आउट विद्यार्थियों की सर्वे रिपोर्ट तैयार होगी। इसके लिए 3 से 18 वर्ष आयु रखी गई है। वहीं ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए अलग-अलग विलेज एज्यूकेशन रजिस्टर बनाए जाएंगे। पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी ये रजिस्टर बनाएंगे। इसमें पंचायत क्षेत्र के सभी गांव के अनामांकित और ड्राप आउट विद्यार्थियों का रिकार्ड रखा जाएगा। वार्ड एजुकेशन रजिस्टर शहरी क्षेत्र के लिए ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी संधारित करेंगे। सर्वे के आंकड़ो के आधार पर अनामांकित और ड्रॉप आउट अपलोड किया जा रहा है। विद्यार्थी तय किए गए है,उनको शाला दर्शन तथा शाला दर्पण पोर्टल पर
यह उजियारी पुरस्कार की प्रक्रिया-
किसी भी स्कूल के प्रस्तार के लिए ग्राम सभा से प्रस्ताव पारित होन के बाद प्रारंम्भिक शिक्षा अधिकारी की ओर से उजियारी पंचायत की घोषणा के लिए शपथ-पत्र ब्लॉक प्रारंम्भिक शिक्षा कार्यालय को प्रस्तुत कर ग्राम पंचायत के सरपंच ग्राम सचिव स्वयं पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक से हस्ताक्षर करवा कर प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद पीईईओ की ओर से प्रस्तुत शपथ पत्रों को ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी समेकित कर जिला कार्यालय को 5 अगस्त तक भेजेंगे।
आवेदन के लिए यह नियम है जरुरी-
पंचायत क्षेत्र के 3 से 5 वर्ष के सभी बच्चे आंगनबाड़ी में प्रवेशित हों। पंचायत क्षेत्र के 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का प्रवेश पहली कक्षा में प्रवेश हो। हाउस होल्ड सर्वे में चिन्हित अनामांकित व ड्रॉपआउट बच्चों का आयु अनुरूप कक्षा में प्रवेश हो चुका हो। विद्यालय में पहले से अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों का अगली कक्षाओं में प्रवेश हो चुका हो, कोई विद्यार्थी 45 दिन या इससे अधिक अवधि तक अनुपस्थित नहीं हो, यदि है तो आयु के अनुरूप कक्षा में फिर प्रवेश दिलाया जाएं, पीईईओ कार्यालय में पंचायत क्षेत्र के 0 से 18 आयु वर्ग के बच्चों का हाउस होल्डवार सर्वे कर लिया जाना जरुरी है।
तीन दिन शेष-
उजियारी ग्राम पंचायत के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त निर्धारित है। ऐसे में चार दिन ही आवेदन में शेष है। लेकिन आवेदन 252 में से मात्र 10 ही ग्राम पंचायतों के पुरस्कार के लिए रुचि दिखाई है। लेकिन शेष ने खानापूर्ति अधिक होने से पुरस्कार के लिए आवेदन करने में रूचि ही नहीं दिखाई है। जबकि हाल ही संस्थाप्रधानो की वाकपीठ में उपनिदेशक भी मॉनिटरिंग करने के लिए आए थे। उन्होंने उजियारी के लिए जिले से अधिक से अधिक आवेदन कराने के लिए कहा था। फिर भी आवेदन की संख्या में कोई इजाफ नहीं हुआ है। ऐसे में सर्वशिक्षा अभियान के अधिकारियों की लचर व्यवस्था सामने आ रही है। सूत्रों ने बताया कि शिक्षा विभाग में शाला दर्शन व शाला दर्पण सहित कई काम ऑनलाइन शिक्षक ही कर रहे हैं। ऐसे में इस पुरस्कार के लिए आवदेन करने में रुचि नहीं है। ना ही सर्वशिक्षा अभियान के अधिकारी इसकी मॉनिटरिंग सही से कर पा रहे हैं। वहीं कई ग्राम पंचायतों के स्कूल पुरस्कार के लिए दिए नियम पूरे नहीं कर पा रहे हैं। तो कई स्कूलों में जो छात्र पहले ड्रापआउट बता रखे हैं, उन्हे स्कूल वाले दूबारा से स्कूल से नहीं जोड़ पाए है। इसके चलते भी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।

ह बोले अधिकारी-
उजियारी ग्राम पंचायत के लिए 5 अगस्त तक आवेदन करने है। सभी पीईईओ व बीईईओ को मोटीवेट कर रहे हैं। 15-18 साल की उम्र के ड्रॉप आउट छात्र है उन्हें खोजना मुश्किल हो रहा है। इस कारण 13 ही आवेदन आए हैं।
हंसराज मीणा, एडीपीसी, सर्व शिक्षा अभियान, झालावाड़।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.