Breaking News
recent

छोटीसादड़ी सभा में 25 हजार लोग शामिल करने का लक्ष्य

छोटीसादड़ी. प्रदेश में 4 अगस्त से चारभुजा जी से शुरू होने वाली राजस्थान गौरव यात्रा को लेकर छोटीसादड़ी में तैयारियों जोरो पर है। यात्रा के स्वागत एवं आमसभा की तैयारियों को लेकर गुरुवार को हिन्दू धर्मशाला में बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक यात्रा के प्रभारी भीलवाड़ा जिले के जिला प्रमुख शक्तिसिंह हाड़ा के मुख्य आतिथ्य में और प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें तय किया गया कि 9 अगस्त को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के नेतृत्व में छोटीसादड़ी से गुजरने वाली राजस्थान गौरव यात्रा का सियाखेडी में सुबह 11 बजे दुपहिया वाहनों के साथ स्वागत किया जाएगा। वहीं से छोटीसादड़ी तक बीजेपी के युवा कार्यकर्ताओं की वाहन रैली यात्रा की अगुवाई करेगी। जो छोटीसादड़ी पहुंचकर दोपहर 12 बजे सभा में परिवर्तित होगी। सभा छोटीसादड़ी के महाराणा प्रताप बस स्टैंड पर होगी। सभा में 25 हजार लोगों के शामिल होने की योजना बनाई गई है। बैठक में जिला महामंत्री विद्यासागर राठौड़, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, निंबाहेड़ा विधानसभा विस्तारक प्रतीक, प्रधान महावीर सिंह कृष्णावत, पूर्वी मंडल अध्यक्ष शांतिलाल मेनारिया, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मि_ूलाल जनवा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर अग्रवाल और प्रहलाद साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक में प्रत्येक ग्राम पंचायत से अधिकतम संख्या में कार्यकर्ताओं को सभा में लाने की जिम्मेदारियां बूथ अध्यक्षों को दी गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को मतदाता सूचियों में नये नाम जुड़वाने व फर्जी नाम हटवाने के लिए बीएलओ से मिलने की जिम्मेदारियां भी दी गई। बैठक में चित्तौडगढ़़ जिला मंत्री भूपेंद्र सिंह बडोली, मंडल महामंत्री मनोहर लाल पारीक, महामंत्री वर्दीचंद धाकड, महामंत्री मधूसूदन झाला, उपप्रधान रमेश गोपवत, नगपालिका उपाध्यक्ष रामचंद्र माली, ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश बूथ निर्माण प्रभारी सोहन लाल आंजना, पूर्व उप प्रधान रामसिंह आंजना, जिला मंत्री कैलाश गुर्जर, नगर अध्यक्ष दूर्गा दास तनवानी, जिला उपाध्यक्ष डाल चंद जणवा, नगर महामंत्री गूणवत चोरडीया, मीरा सावरीया संस्थान के अध्यक्ष गुणवत शर्मा, प्रेम चद जाट, मंडल उपाध्यक्ष मोती लाल जणवा, यशराज जणवा, कन्हेयालाल अहीर, मंडी अध्यक्ष विष्णु लाल पाटीदार, महिवर्धन सिंह हिंगोरिया, एसी मोर्चा अध्यक्ष दिनेश धोबी, यूवामोर्चा अध्यक्ष विक्रम कुमावत, दिनेश टांक, जिला परीषद सदस्य नाथू लाल मीणा, यूवामोर्चा अध्यक्ष उदय लाल मीणा, राम लाल मीणा, पंचायत समिति सदस्य छगन लाल मीणा, मंडल उपाध्यक्ष घीसा लाल अहीर, शंकर सिंह शक्तावत,मीडया प्रभारी घनश्याम मेनारिया, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष ओम प्रकाश जणवा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक का संचालन ओबीसी मोर्चा प्रदेश बूथ निर्माण प्रभारी सोहन लाल आंजना ने किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.