पंडित गुलशन अग्रवाल
अंक 01- बिना कारण यदि किसी बात पर उलझेंगे तो दिक्कत में आ सकते है। पारिवारिक सदस्यों से मनमुटाव रह सकता है। अदालती मामलों में आज कुछ प्रगति होगी।
अनुकूलता के लिए- आज रात्रि को दही के सेवन से बचकर रहें।
अंक 02- अचानक धनलाभ हो सकता है। नौकरी पैशा लोगों के लिए आज के दिन खुशीयों से भरा रहेगा। मानसिक शांति का अनुभव होगा। कानूनी मसलों के लिए आज का दिन अनुकूल है।
अनुकूलता के लिए- किसी गरीब को वस्त्र का दान कर सकते हैं।
अंक 03- आज किसी अनचाही समस्या से सामना हो सकता है। दैनिक दिनचर्या भी अस्तव्यस्त रह सकती है। अपने अंतर्मन की सुनकर कार्य करें। किसी भी विवाद से बचकर रहें।
अनुकूलता के लिए- छोटे-छोटे बच्चों को वस्त्र दे सकते हैं।
अंक 04- काफी समय से रूके हुए कार्य पूर्ण हो सकते है। दैनिक दिनचर्या सामान्य व अच्छे से बितेगी। जल्दबाजी में कार्य करने से बचकर रहें। मानसिक द्वंद्व की स्थिति से बचें।
अनुकूलता के लिए- केसर चंदन का तिलक लगाना शुभफलदायक रहेगा।
अंक 05- आज के दिन काम का अत्यधिक दबाव रहेगा। अगर बुद्धिविवेक से कार्य करेंगे तो सफलता भी मिल सकती है। परिवार में शांति रहेगी। आर्थिक पक्ष भी कमजोर हो सकता है।
अनुकूलता के लिए- भगवान को अर्पित गुलाब पुष्प का सेवन लाभकारी रहेगा।
अंक 06- किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। मन में किसी के प्रति भी दुर्भावना से बचकर रहें। शत्रुपक्ष हावी हो सकता है। सामाजिक कार्याें में व्यस्तता रहेगी।
अनुकूलता के लिए- कृष्ण भगवान के नाम से कार्य की शुरूआत करना फायदेमंद रहेगा।
अंक 07- अविवाहित व्यक्ति के लिए आज का दिन शउभ रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में नजदीकी लोग परेशानी खड़ी कर सकते है। महत्वपूर्ण कार्यों को आज के दिन टालना उचित रहेगा।
अनुकूलता के लिए- गणपतिजी को दुर्वा अर्पित करना शुभ रहेगा।
अंक 08- नौकरी के प्रत्येक क्षेत्र में सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। विदेश यात्रा में आई बाधाएं दुर होगी। अपनी कार्ययोजना को गुप्त रखना जरूरी होगा। दांपत्य में तनाव रह सकता है।
अनुकूलता के लिए- पक्षियों को दाना डालने व प्रतिदिन जल पिलाने से लाभ होगा।
अंक 09- जोखिम के कार्यों से पर्याप्त दुरी बनाए रखना जरूरी होगा अन्यथा स्थायी नुकसान हो सकता है। अकारण किसी से भी विवाद से बचकर रहना होगा। वाहन सुख प्राप्त होगा।
अनुकूलता के लिए- बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर कार्य की शुरूआत करें।





No comments:
Post a Comment