पंडित गुलशन अग्रवाल
अंक 01- व्यापारिक लेनदेन में अपनी व दूसरों की हेसियत को ध्यान में रखकर ही जोखिम उठाएं। कार्य कुशलता के कारण सामाजिक गतिविधियों में अधिक समय व्यतित होगा।
अनुकूलता के लिए - भोलेनाथ के बीज मंत्र का जाप करें।
अंक 02- नौकरी में अपनी पद व प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए अपनी जवाबदारियों को समझना होगा। अप्रिय भाषा के प्रयोग से व्यवसायिक लाभ की स्थिति हानि में बदल सकती है।
अनुकूलता के लिए- काले रंग के अनाज का दान करें।
अंक 03 - शीतप्रकृति के व्यक्ति प्रतिकुल मौसम की चपेट में आने से बचें। स्वनिर्णय लेने से बचें व शुभचिंतकों की सलाह को नजरअंदाज न करें। धीरे-धीरे कार्यक्षमता को बढ़ाना होगा।
अनुकूलता के लिए- कमलगट्टे की माला से लक्ष्मीजी के मंत्र का जाप करें।
अंक 04- कार्यक्षेत्र में मिल रहे अच्छे प्रतिसाद को बनाए रखने के लिए स्वाभिमान को पनपने न दें। भावावेश में आकर किसी को भी ऋण देने की आदत कम करने का प्रयास करें।
अनुकूलता के लिए- एक जायफल अपने पास में रखें।
अंक 05- वाहन क्रय-विक्रय से संबंधित निर्णयों को कल पर टालने की प्रवृत्ति से बचें। भाग्य के भरोसे छोड़े गए काम के न होने से ईश्वर के प्रति आसक्ति में कमी आ सकती है।
अनुकूलता के लिए- निषक्तजन को भोजन कराए।
अंक 06- अत्यधिक व्यसनों को कम करने का प्रयास करें। बुजुर्गों की राय पर कायम रहना जरूरी होगा। बाजार में किए गए सौदों का त्वरित निपटान फायदेमंद साबित होगा।
अनुकूलता के लिए- गोपालसहस्त्रनाम का विधिवत पाठ करें।
अंक 07- कार्यक्षेत्र के निर्णय पर पुनःविचार करें। रिश्तेदारी में अपने कद के अनुरूप ही विचारों को रखें। समस्त कार्य तय समय पर ही करें। स्वनिर्णयों में विवेक का उपयोग करें।
अनुकूलता के लिए- गाय को मीठी रोटी खिलाए।
अंक 08- लाभकारी योजनाओं में वित्तिय प्रबंध होने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वर्णाभूषण के उपयोग में अत्यधिक सावधानी बरतना होगी। विद्यार्थियों के लिए दिन चुनौतीभरा रहेगा।
अनुकूलता के लिए- दिन के किसी भी समय कुछ देर ऊँ का उच्चारण करें।
अंक 09- दांपत्य में छोटी-छोटी बातों को प्रतिष्ठा का प्रश्न ना बनाएं। नौकरों पर अत्यधिक भरोसे को कायम नहीं रख पाएंगे। रोजमर्रा की दिनचर्या में बड़ा परिवर्तन करना होगा।
अनुकूलता के लिए- भोलेनाथ का घी मिश्रित जल से अभिषेक करें।





No comments:
Post a Comment