Breaking News
recent

वन विभाग: शहद-मोम व आंवल से 26.6 लाख की आमदनी

 

सिरोही. वन विभाग ने सोमवार को जिले के 14 वनक्षेत्र में आंवल, फल-फूल, शहद व मोम का ठेका जारी कर दिया। उप वन संरक्षक संग्रामसिंह कटियार ने बताया कि सिरोही, सिरोड़ी तथा पिण्डवाड़ा रेंज में ठेके दिए गए हैं। ठेेके में वाड़ाखेड़ा के घासबीड़ क्षेत्र तथा हवाई पट्टी भी शामिल है। इस वर्ष 26 लाख 60 हजार 750 रुपए में ठेका गया है। पिछले तीन साल की तुलना में इस बार करीब 9 लाख 72 की अधिक आय हुई है। ठेके को लेकर सवेरे से ही वन विभाग कार्यालय में ठेकेदारों की भीड़ जमा हो गई थी। इसमें सिरोही रेंज में वाड़ाखेड़ा, हवाई पट्टी, पिण्डवाड़ा, सरूपगंज, पादर जागीर क्षेत्र, निम्बज, हरणी अमरापुरा, वडवज, सिरोडी खालसा वन क्षेत्र में आंवल, फलफूल व शहद का ठेका दिया गया।

पिण्डवाड़ा में पीला सोना ज्यादा
पीले सोने के नाम से पहचान बनाने वाली आंवल पिण्डवाड़ा क्षेत्र में सबसे ज्यादा है। इसी कारण यहां यहां पर 12 लाख 55 हजार रुपए में ठेका गया था। सिरोही में 2 लाख 62 हजार तथा सिरोड़ी रेंज में 1 लाख 85 हजार के आंवल के ठेके हुए हैं। जिले में आंवल पिण्डवाड़ा के आदिवासी क्षेत्र में ज्यादतर भाग फैले हुए हैं।

रंगने के काम आती है आंवल
चमड़े की रंगाई के लिए आंवल नाम की छाल का उपयोग किया जाता है। ये झाडिय़ों के रूप में पाई जाती है। इसके पत्ते पशु नहीं खाते हैं।

तीन साल का आंकड़ा
वर्ष आय (लाख में)
2015-16 20.91
2016-17 17.74
2017-18 16.88


एक्ट में संशोधन के विरोध में रैली आज
सिरोही. एससी-एसटी एक्ट में संशोधन और बढ़ते फर्जी मामलों को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। रैली प्रमुख मांगूसिंह बावली ने बताया कि मंगलवार सुबह 11 बजे डाक बंगले में सभा के बाद जिला कलक्टर कार्यालय तक विरोध रैली निकाली जाएगी। उन्होंने जनरल व ओबीसी वर्ग के सभी लोगों को रैली में भाग लेने का आह्वान किया। इस दौरान राजपूत करणी सेना जिलाध्यक्ष नारायणसिंह देवड़ा बागसीन, वरिष्ठ समाजसेवी प्रताप पुरोहित, राजपूत करणी सेना संयोजक इन्द्रसिंह देवड़ा, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष कुलदीपङ्क्षसह देवड़ा पालड़ी एम, प्रजापति समाज के उपाध्यक्ष गोपालभाई कुमावत, चारण महासभा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह आढ़ा, अखण्ड राजपूताना सेवा संघ के प्रदेशध्यक्ष हड़मतसिंह सोलंकी, रावल समाज के जिलाध्यक्ष हिम्मतभाई रावल, रावणा राजपूत समाज जिला उपाध्यक्ष ईश्वरसिंह, वैष्णव समाज के जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल वैष्णव मौजूद रहेंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.