पंडित गुलशन अग्रवाल
अंक 01- आरोप-प्रत्यारोप की संभावनाओं को देखते हुए नौकरी में बेहद स्पष्टता बनाए रखने की जरूरत है। मानसिक तनाव के बने रहने के कारण वाहन की गति को नियंत्रण में रखें।
अनुकूलता के लिए- भोजन में अत्यधिक नमक के सेवन से बचें।
अंक 02- युवावर्ग को केरियर में मिले सुअवसरों को अपने हाथों से जाने नहीं देना चाहिए। धार्मिक कार्यों में समय व्यतित होगा। मित्रों पर अत्यधिक विश्वास के करने से बचकर रहें।
अनुकूलता के लिए- एक कनेर का पुष्प अपने पास में रखें।
अंक 03- जमीन-जायदाद में अल्प समय के लिए किए गए निवेश का इच्छित लाभ नहीं मिलेगा। परिसम्पत्तियों के मसले हल करने में किसी विषेशज्ञ से मार्गदर्शन लेना फायदेमंद रहेगा।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल शिवपार्वती जी के दर्शन करें।
अंक 04- स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण कारोबारी यात्राओं को कुछ समय के लिए टालना पड़ सकता है। धार्मिक आस्था के साथ कर्म न भूलें। युवावर्ग के लिए भरपुर अवसर मिलेंगे।
अनुकूलता के लिए- आमोदप्रमोद से बचकर रहें।
अंक 05- ग्रहकार्यों के समय पर पूरा न कर पाने के कारण नौकरी में अतिरिक्त काम का बोझ आ सकता है। साझेदारी में आपसी विश्वास को समझने व कायम रखने की जरूरत है।
अनुकूलता के लिए- उगते सूर्य के दर्शन करें।
अंक 06- अध्ययनरत छात्रों को नियमित पढ़ाई में विशिष्ट प्रयास करना होंगे। कार्यों की अधिकता के कारण शारीरिक दक्षता प्रभावित होगी। आवश्यक कार्य होने पर ही यात्रा करें।
अनुकूलता के लिए- गाय के दुध से शिवजी का अभिषेक करें।
अंक 07- अतिरिक्त लाभ को अपनी आदत बनाने से नुकसान संभावित है। पुरे समय अनमने मन से कार्य होगा। तेजी मंदी के कारोबार में वैकल्पिक मार्गों को अपनाने की जरूरत है।
अनुकूलता के लिए- शनिमंदिर में काले तील व जौ चढ़ाएं।
अंक 08- मानसिक उत्तेजना के बने रहने के कारण दैनिक कार्यों को समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे। चरित्र को साफ-सुथरा रखने के लिए अतिरिक्त प्रयासों की जरूरत पड़ेगी।
अनुकूलता के लिए- मछलियों को भुने हुए चने खिलाएं।
अंक 09- आपके द्वारा किए गए घरेलु निर्णयों में स्वजनों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आकस्मिक धनलाभ के बजाए स्थिर लाभकारी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करें।
अनुकूलता के लिए- 5 प्रकार के फल मंदिर में चढ़ाएं।





No comments:
Post a Comment