सिरोही. राजकीय विद्यालयों में प्रवेशोत्सव के तहत पूर्ण नामांकन और ठहराव का लक्ष्य प्र्राप्त करने वाली अनामांकित और ड्रापआउट मुक्त पंखयतों को 'उजियारी पंचायतÓ के रूप में चिह्नित कर सम्मानीत करने की सरकार ने घोषणा तो कर दी, लेकिन जिन अधिकारियों पर इसका जिम्मा है, वे इस कार्य को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में हालात यह है कि प्रदेश की कुल ग्राम पंचातयों में से मात्र 10 प्रतिशत पंचातयों ने ही अब तक आवेदन किए हैं। प्रदेश में 5 से 18 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं को शिक्षा से जोडऩे के लिए शैक्षिक सत्र में नामांकन में बढ़ोतरी, अनामांकित और ड्राप आउट बच्चों को विद्यालय से जोडऩे के लिए प्रवेशोत्सव और 'उजियारी पंचायतÓ के लिए शिक्षा विभाग ने महिला एवं बाल विकास विभाग, ग्रामीण विकास और पंचायती राज समेत ग्राम स्तर पर क्रियाशील विभाग के साथ समन्वय कर नामांकन वृद्धि के लिए कदम उठाए जाने की योजना बनाई थी। इसमें जन प्रतिनिाियों को भी जोडऩा था, लेकिन प्रदेशभर में 'उजियारी पंचायतÓ को लेकर सिर्फ खानापूर्ति की गई। यह कार्य बीईईओ लॉगिन से किया जाना था।
27 जिला अधिकारियों को नोटिस
राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक ने कुछ दिनों पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंंम्भिक एवं माध्यमिक, सर्व शिक्षा और रमसा के अतिरिक्त परियोजना समन्वयकों को नोटिस जारी किए हैं। इसमें सिरोही, पाली, जालोर, अजमेर, बांसवाड़ा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौडगढ़़, चूरू, दौसा, डूंगरपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानागढ़, जयपुर, जैसलमेर, झुन्झुनूं, जोधपुर, करौली, कोटा, नागौर, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर और टोंक जिला शामिल है। उजियारी पंचायत में बरती जा रही लापरवाही में मुख्यमंत्री का गृह जिला झालावाड़ भी शामिल है।
ये थे मापदंड
तीन से छह वर्ष की आयु के बच्चे पूर्व प्राथमिक शिक्षा के लिए आने वाले निवास के समीप आंगनबाड़ी केन्द्र में नामांकित है।
छह वर्ष तक के बच्चे आंगनबाड़ी, अनामांकित और ड्रॉप आउट का चिह्निकरण कर उनका नामांकन पहली कक्षा में करा दिया गया है।
5 वीं, 8 वीं और 10 उत्तीर्ण या इनकी परीक्षा में प्रविष्ट विद्यार्थियों का चिह्निकरण कर उनका नामांकन अगली कक्षा में करा दिया गया है।
कोई भी विद्यार्थी 45 दिन या इससे अधिक विद्यालय से अनुपस्थित नहीं रहा।
यदि कोई अनुपस्थित रहा है तो उसे पुन: आयु अनुरूप कक्षा में प्रवेश दिलाकर अध्ययन कराया जा सकता है।
हाउस होल्ड सर्वे में चिह्नित आउट ऑफ स्कूल बच्चों को विशेष शिक्षण करवाकर आयु अनुरूप कक्षा में प्रवेश दिया है।
यह है स्थिति
9892 प्रदेश में कुल पंचायतें
993 पंचायतों के ही आवेदन
119 आवेदन सवाई माधोपुर से आए
162 ग्राम पंचायतें है सिरोही में
23 आवेदन आए सिरोही जिले से
(आंकड़े 2 अगस्त तक के )
&शून्य नामांकन वाली सभी पंचायतों को यह करना था। जिले से मात्र 23 आवेदन आए हैं। वैसे सभी बीईईओ को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
-सुनील गुप्ता, प्रभारी उजियारी पंचायत (एसएसए), सिरोही





No comments:
Post a Comment