Breaking News
recent

अंकज्योतिष 28 अगस्त 2018 : आज जन्मांक 04 वाले जातकों के सोचे हुए कार्य पूर्ण होने की स्थिति बन रही है

पंडित गुलशन अग्रवाल

अंक 01- दिन के मध्य बाद का समय घुमने-फिरने में व्यतीत होगा। मुकदमे को लंबा खिचने के बजाए समझोता करने के प्रयासों पर जोर देना होगा। निर्णय लेने में अडिग रहें।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल राधाकृष्ण के दर्शन करें।

अंक 02- पारिवारिक स्तर पर गंभीर मुद्दों के संबंध में भावनात्मकता से परे हटकर निर्णय लेने होंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत के बलबूते पर शतप्रतिशत परिणाम देखने को मिलेंगे।
अनुकूलता के लिए- घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक लगाएं।

अंक 03- कारोबार में नित्य प्रक्रियाओं को अपनाने के साथ-साथ वैकल्पिक मार्ग की ओर ध्यान देने की जरूरत महसूस होगी। नायायिक कार्यों में आलस्य के दुर रहने की कोशिश करें।
अनुकूलता के लिए- जल के अपव्यय से बचकर रहें।

अंक 04- खर्च की अधिकता से भविष्य की चिंता में ईजाफा होगा। दुर्घटनाओं से बचने के लिए सर्तकता बरतने की जरूरत रहेगी। सोचे हुए कार्य पूर्ण होने की स्थिति बनती है।
अनुकूलता के लिए- देवी मंदिर में मिश्रित रंग के पुष्प चढ़ाएं।

अंक 05- मन में सांसारिक मरिचिका से उबकर वैराग्य की स्थिति पैदा होगी। दोस्तों में समय जाया करने से बचें। नौकरी में परिवर्तन के योग बनते है अतः सोच समझकर फैसला लें।
अनुकूलता के लिए- भोलेनाथ के महामंत्र का जप करें।

अंक 06- सोचे हुए कार्यों के पूर्ण होने से मन में ईश्वर के प्रति गहरी आस्था का भाव उत्पन्न होगा। साझेदारी में उपजे मतभेद कम होने लगेंगे। नौकरी में पदोन्नती के मौके मिलेंगे।
अनुकूलता के लिए- दिन के किसी भी समय कुछ देर मौन रहें।

अंक 07- ऋण संबंधी कार्यों का निपटारा होगा। भोग विलासिता से जीने की इच्छा अत्यधिक धन खर्च करवा सकती है। मजदूर वर्ग की परेशानियों का अंत होने की स्थिति बनती है।
अनुकूलता के लिए- नर्वांण मंत्र का विधिवत जप करें।

अंक 08- नियमों को तोड़कर वाहन चलाने की आदत किसी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। अधिनस्थों के असहयोग के चलते परियोजनाओं को समय पर पुरा नहीं कर पाएंगे।
अनुकूलता के लिए- बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर कार्य शुरू करें।

अंक 09- व्यापारिक लेन-देन में जोखिम को देखते हुए आधुनिक संसाधनों का उपयोग करना हितकर रहेगा। अर्थ का व्यवस्थित सदुपयोग न हो पाने के कारण मन विचलित रहेगा।
अनुकूलता के लिए- पीले रंग के अनाज का दान करें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.