Breaking News
recent

अंकज्योतिष 28 जुलाई 2018 : अंक 07 वाले जातक आज व्यापार में जोखिम उठाने से बचें

पंडित गुलशन अग्रवाल

अंक 01- परिवार के साथ घुमने का कार्यक्रम बन सकता है। दोस्तों में समय व्यतित होने से कार्य प्रभावित होगा। धर्म में किया गया दान सुपात्र का चयन न होने से व्यर्थ रहेगा।
अनुकूलता के लिए- दिन के किसी भी समय कुछ देर मौन रहें।

अंक 02- पुरा समय सांस्कृतिक गतिविधियों में व्यतित होगा। नसीहतों से सिखने का प्रयास करना उचित रहेगा। अत्यधिक व्यसनों के कारण परिवार में अपमानित होना पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- बहते जल में थोड़े से मुंग प्रवाहित करें।

अंक 03- धनाभाव के कारण कारोबारी विस्तार का कुछ समय के लिए टलना ठीक रहेगा। शासकीय बाधाओं के निपटारे में भाईयों के सहयोग के कारण पूर्ण आत्म संतोष रहेगा।
अनुकूलता के लिए- जरूरतमंद को घी दान में दें।

अंक 04- रूढ़िवादिता की अपेक्षा कर्म की प्रधानता को स्वीकारें। अधिनस्थों पर भरोसे को कायम नहीं रख पाएंगे। मेहनतकश व्यक्ति को अपने कलाकौशल में कमी महसूस होगी।
अनुकूलता के लिए- श्रीगणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं।

अंक 05- युवावर्ग को चरित्रवान बने रहने के लिए अतिरिक्त प्रयत्नों की जरूरत महसूस होगी। जीवनसाथी के साथ समस्याओं को सुलझाने में विवाह संबंधी कानून का पालन करें।
अनुकूलता के लिए- गाय के बछड़े सहित पूजा करें।

अंक 06- समाज में बनाए संबंधों से व्यवसायिक लाभ लेने की कोशिशें सफल होगी। नए कामकाज की रूपरेखा तैयार होगी। अपने आहार-विहार में परिवर्तन लाने की कोशिश करें।
अनुकूलता के लिए - हनुमानजी के पैरों में थोड़ा सा सिंदुर लगाएं।

अंक 07- परिवार के साथ विवादित प्रकरणों को निपटाने की कोशिशें सफल होती दिखाई देगी। व्यापार में जोखिम उठाने से बचें व नियमों में रहकर ही व्यापार करने का प्रयास करें।
अनुकूलता के लिए- किसी भी वैदिक मंत्र का जाप करें।

अंक 08- भाग्य भरोसे किए कार्यों में आशातित सफलता मिलने से धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति को किए गए निस्वार्थ कार्यों के कारण तरक्की के मौके मिलेंगे।
अनुकूलता के लिए- घर के मुख्य द्वार को प्राकृतिक बंधनवार से सजाएं।

अंक 09- जग दिखाई की आदतों से परेशानी आ सकती है। पशुपालकों की मानसिक चिंताए कम होगी। कानूनी प्रक्रियाओं को कुछ दिनों के लिए टालना अपने हित में रहेगा।
अनुकूलता के लिए- छोटी कन्याओं मे मिठाई का वितरण करें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.