Breaking News
recent

आज का राशिफल 28 जुलाई 2018 : सावन का पहला दिन सभी राशियों पर डालेगा शुभ प्रभाव

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशि: पारिवारिक शुभ कार्यों में शामिल होने से सुयश एवं सम्मान मिलेगा। कार्यस्थल पर नवीन उपलब्धियों के साथ लाभ के योग बनेंगे। आज सामाजिक सम्मान मिलेगा।

वृषभ राशि: दोस्तों के साथ समय का दुरुपयोग न करें। आज विशेष लाभ होने की संभावना है समझदारी से विचार कर कार्य करें। परिजनों से अनुकूल समाचार मिलेंगे। संतान की उन्नती होगी।

मिथुन राशि: परिवार के रीती रिवाजों को पूरा करने में समय व्यतीत होगा। व्यापारीक समस्याओं का समाधान संभव है। लंबे समय से रुका धन मिलेगा। धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक चर्चा से मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क राशि: साझेदारी में ली गई भूमि, आवास की समस्याओं से परेशान रहेंगे। आर्थिक चिंता के कारण मन में असंतोष रहेगा। विदेश जाने का मन बनेगा। जो बहूत जल्द पूरा होगा।

सिंह राशि: व्यापार में आर्थिक मामलों पर ध्यान दें। कानूनी विवाद होने की संभावना है। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के अवसर मिलेंगे। धन प्राप्ति के योग बनेंगे हैं। वाहन सुख संभव है।

कन्या राशि: आपसी विवाद से मन उदास रहेगा। कार्यस्थल पर व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। परिवारजनों की तरक्की होगी। परिवार में आप का महत्व बढ़ेगा। आर्थिक लाभ संभव है।

तुला राशि: व्यापारिक योजनाएं फलीभूत होंगी। कर्ज की पूर्णता होगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें अन्यथा विवाद संभव है। रोजगार में पदोन्नति होगी।

वृश्चिक राशि: किसी भी कार्य में दुस्साहस नहीं करें। कानूनी काम पक्ष में होंगे। प्रतिस्पर्धा से यश, सफलता मिलेगी। संतान से मदद प्राप्त होगी। प्रेम प्रसंग में उलझ सकते हैं।

धनु राशि: सेहत का ध्यान रखें। परिवार में सोहार्द का वातावरण रहेगा। अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। अपनों से कटु वचनों का प्रयोग न करें।

मकर राशि: कार्यस्थल पर बिना मांगे सलाह न दें। कारोबार में आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभदायक होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में विलंब नहीं करें। व्यसनों से दूर रहें।

कुंभ राशि: निजी संबंधों में आज कोई फैसला लेना होगा। कई दिनों से चले आ रहे विवाद आज बड़ा रूप ले सकते है। धार्मिक यात्रा की रूप रेखा बनेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मीन राशि: बिना सोचे काम न करें। आज रिश्तेदारों से विवाद संभव है। व्यापारिक कार्ययोजना को गुप्त रखना आपके हित में रहेगा। व्यावसायिक अनुकूलता बनी रहेगी। आत्मविश्वास व पराक्रम बढ़ेगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.