सीकर. शिक्षक बनने का सपना देख रहे बेरोजगारों के लिए खुश खबरी है। रीट द्वितीय लेवल का परिणाम जारी होने के साथ ही 28 हजार पदों के लिए जिलेवार पदों की घोषणा भी हो गई है। ऑनलाइन आवेदन पांच अगस्त से 25 अगस्त तक होंगे। ऑनलाइन आवेदन के आधार पर अभ्यर्थियों की राज्यस्तरीय मेरिट जारी होगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को जिला आवंटन सहित अन्य प्रक्रिया पूरी होगी।
विभाग का दावा है कि सितम्बर महीने तक भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। भर्ती को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है। रीट में सफल रहे अभ्यर्थियों को विषय के हिसाब से आवेदन करना होगा। इस बार विशेष शिक्षा में भी पहली सभी विषयों में काफी पद दिए है। वहीं प्रथम लेवल के अभ्यर्थियों को अभी नौकरी के लिए इंतजार करना होगा। प्रथम लेवल की सुनवाई 20 अगस्त को होगी। इसके बाद भी नियुक्ति की राह खुल सकेगी।
पहले ए से जी तक की होगी परीक्षा
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से लिपिक ग्रेड सेकेण्ड और कनिष्ठ सहायक के पदों पर परीक्षा 12 अगस्त से शुरू होगी। 12 को अंग्रेजी के ए से जी अक्षर नाम वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। परीक्षा दो पारियों में होगी। पहली पारी सुबह आठ से ग्यारह बजे तक तथा दूसरी पारी दोपहर बाद दो से पांच बजे तक होगी। विद्यार्थी प्रोविजनल प्रवेश पत्र चयन बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार में 1255 पदों पर भर्तियों का मौका
बिहार लोक सेवा आयोग (पीएससी) में 64 वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। 1255 पदों के लिए होने वाली भर्ती में ऑनलाइन पंजीयन 20 अगस्त तक तथा ऑनलाइन आवेदन 31 अगस्त तक होंगे जिसमें पुलिस, गृह विभाग, काराधीक्षक, वाणिज्य कर पदाधिकारी, अवर निबंधक, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, नियोजन पदाधिकारी/जिला नियोजन पदाधिकारी, श्रम संसाधन विभाग, बिहार प्रोबेशन सेवा सहित अन्य पदों के लिए भर्ती होगी। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा (प्रारंभिक और मुख्य) और व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर होगा। आरक्षण का लाभ बिहार के मूल निवासियों को मिलेगा।
अन्य राज्य के अभ्यर्थियों को सामान्य श्रेणी में शामिल किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन विषय के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जांएगे। दो घंटे के प्रश्नपत्र में कुल 150 सवाल होंगे। प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में होगा। परीक्षा में सामान्य विज्ञान, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं, भारत और बिहार के इतिहास की प्रमुख विशेषताएं, सामान्य भूगोल, भारत की राज्य व्यवस्था और आर्थिक व्यवस्था संबंधित सवाल पूछे जाएंगे।
नर्सिंग ऑफिसर 991 पदों पर भर्तियों का मौका
दिल्ली में नर्सिंग ऑफिसर के 991 पदों के लिए सफदरगंज हॉस्पिटल ने विज्ञप्ति जारी कर दी है। यह भर्ती स्थायी आधार पर होगी। ऑनलाइन आवेदन व विस्तृत विज्ञप्ति 16 अगस्त को जारी होगी। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए जल्द सिलेबस जारी होगा।
एक्सपर्ट के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को दिल्ली के सफदरगंज, आरएमएल व लेडी हॉर्डिंग मेडिकल कॉलेज में नियुक्ति मिलेगी। इससे पहले सफदरगंज अस्पताल की ओर अस्थाई आधार पर होने वाली भर्ती का परिणाम जारी कर दिया है। हालांकि ज्यादातर बेरोजगारों के अरमान टूट गए, क्योकि विभाग ने तय पदों में कटौती करते हुए लगभग 400 अभ्यर्थियों को ही बुलाया। वहीं 2015 की नर्सिंग ऑफिसर भर्ती की एक और प्रतीक्षा सूची जारी कर दी है।
महत्वपूर्ण प्रश्न
'बनास संस्कृतिÓ किस स्थल से संबंधित है - आहड़
नागभट्ट प्रथम किस राजवंश से संबंधित था - गुर्जर-प्रतिहार
किस प्रतिहार राजा के काल में प्रसिद्ध ग्वालियर प्रशस्ति की रचना की गई - भोज प्रथम
अकबर द्वारा महाराणा प्रताप से बातचीत हेतु भेजे गए दूतों का सही क्रम है- जलाल खां, मानसिंह, भगवंतदास, टोडरमल
अकबर द्वारा राजपूत राजाओं के ऐतिहासिक दरबार का आयोजन नागौर में किस वर्ष में किया गया - 1570
ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में जुमा मस्जिद का निर्माण किस मुगल शासक द्वारा किया गया - शाहजहां
'कान्हड़दे प्रबन्धÓ का रचियता कौन था - पद्मनाभ
राजपूतों द्वारा मराठों के विरूद्ध हुरड़ा नामक स्थान पर सम्मेलन किस वर्ष में किया गया - 17 जुलाई, 1734
राजस्थान सेवा संघ का निर्माण 1919 में विजयसिंह पथिक, रामनारायण चौधरी एवं हरिभाई किंकर द्वारा किस स्थान पर किया गया - वर्धा
किस राजपूत राजा ने हरिनाथ, सुन्दरदास एवं जगन्नाथ जैसे विद्वानों को संरक्षण प्रदान किया था
- आमेर के महाराजा मानसिंह ने
17 वीं शताब्दी की रचना राज प्रशस्ति महाकाव्य के रचयिता कौन थे - रणछोड़ भट्ट तैलंग
18वीं शताब्दी के किस राजपूत राजा द्वारा विधवा पुनर्विवाह हेतु नियम बनाने के प्रयत्न किए गये - सवाई जयसिंह
सवाई जयसिंह के राजकवि जिसने 'राम रासाÓ की रचना की थी, थे - श्री कृष्णभट् कवि कलानिधि
नाथ सम्प्रदाय के केन्द्रीय मठ की स्थापना किस स्थान पर हुई
- जोधपुर
'संन्यासियों के सुल्तानÓ (सुल्तान-उत-तारकीन) के उपनाम से कौन जाना जाता है - हमीदुद्दीन नागौरी
करौली प्रजा मण्डल की स्थापना 1938 में किसके द्वारा की गई - त्रिलोकचन्द माथुर
राजस्थान के वे जाट संत कौन है जो राजस्थान छोड़कर बनारस गए और रामानंद के शिष्य बन गए - धन्ना
राग मंजरी एवं रागमाला जैसे प्रसिद्ध संगीत ग्रंथों के रचयिता कौन है - पुण्डरिक वि_ल
भगवान शिव को समर्पित शिवाड़ के मेले का आयोजन राजस्थान के किस जिले में होता है - सवाईमाधोपुर
राजस्थान की प्रथम महिला मुख्य सचिव कौन थी
- श्रीमती कुशाल सिंह
इन दिनों चर्चा में...
जयपुर का परकोटा
यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल होने के लिए जयपुर के परकोटे (चार दिवारी) को प्रस्तावित किया गया है। लगभग 9 वर्ग मील में फैले इस परकोटे की ऊंचाई 30 फीट है। इसकी चौड़ाई का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रियासतीकाल में पहरेदारी के लिए दो घुड़सवार एक साथ चलते थे। अब तक राजस्थान की आठ धरोहरों को यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत सूची में शामिल किया जा चुका है। इसमें घना पक्षी अभ्यारणय, सौर वैधशाला 'जंतर-मंतरÓ रणथम्भौर दुर्ग, गागरोण दुर्ग, चित्तौड़ दुर्ग, सोनारगढ़, आमेर दुर्ग तथा कुम्भलगढ़ दुर्ग शामिल है।
ओलंपिक - 2020
अर्जेन्टिना की राजधनी ब्यूनेस आयरस में हुए आईओसी के गुप्त मतदान में टोकियो (जापान)ने इस्तांबुल (तुर्की) को 60-36 के मुकाबले पराजित कर 24 जुलाई से 9 अगस्त 2020 को होने वाले ओलंपिक खेलों की मेजबानी हासिल की है। 1964 के बाद यह दूसरा मौका होगा जब टोकियो ओलंपिक खेलों की मेजबानी करेगा। इन खेलों के लिए नीली धरियों, हिरण जैसी आंखों और नुकीले कान वाला सुपरहीरो 'मिराइतोवाÓ (अनंत भविष्य) को शुभंकर चुना गया है। यह न्यायपक्ष और काफी फुर्तिला है जो अपनी जादुई शक्तियों द्वारा किसी भी जगह तुरंत पहुंच सकता है। जापानी भाषा में 'मिराइÓ का अर्थ 'भविष्यÓ और 'तोवाÓ का अर्थ 'अनंत या शाश्वतÓ होता है।
राजस्थान गौरव यात्रा
प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे द्वारा 4 अगस्त को कांकरोली (राजसमंद) के चारभुजाजी मंदिर से इस यात्रा की शुरूआत की गई। 58 दिन में प्रदेश के 165 विधनसभा क्षेत्रों में 'विजय रथ' द्वारा लगभग 6,000 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद मुख्यमंत्री राजे की इस यात्रा का समापन पुष्कर में होगा।
पत्रिका के हर मंगलवार को प्रकाशित होने वाले यूथ अलर्ट पेज के संबंध में सुझाव फेसबुक पेज पर भेज
सकते है।
प्रतियोगी परीक्षाओं के अपडेट के लिए लाइक करें एफबी पेज
https://ift.tt/2Mv9rEC
एक्सपर्ट टीम
अरविन्द भास्कर, महेश सुण्डा, विनित डोटासरा, जगदीश प्रसाद ढ़ाका





No comments:
Post a Comment