29 अगस्त को प्रदेशव्यापी रैली, 11 सितम्बर को आम हडताल
प्रतापगढ़. संयुक्त संघर्ष समिति की जागृति यात्रा में 29 अगस्त की प्रदेशव्यापी रैली और 11 सितम्बर को प्रस्तावित आम हडताल को जिले के कर्मचारियों का पूरा समर्थन मिल रहा है। संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के सह संयोजक गजेन्द्रसिंह राठोड ने बताया कि जागृति यात्रा के तीसरे दिन प्रतापगढ़ के कर्मचारियों की आमसभा हुई। जिसमें गजेन्द्रसिंह राठौड़ ने कहा कि सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा नहीं करके खुद अपनी पीठ थपथपा रही है। जनता को दिखाने के लिए गौरव यात्रा कर रही है। कम्प्यूटर कर्मचारी संघ की प्रदेशाध्यक्ष कपिल चौधरी ने कहा कि सुराज संकल्प पत्र 2013 में किए गए चुनावी वादों को पूरा करने के लिए जागृति यात्रा पर निकले है।उन्होंने कहा कि वेतन विसंगतियों के लिए सावन्त कमेटी का कार्यकाल भी 8 अगस्त को पूरा हो चुका है। जिसकी रिपोर्ट सरकार तुरन्त प्रकाशित करें और अनुसूची 5 में की गई वेतन कटौती के आदेश वापस लेवें। सामन्त कमेटी का 4 बार कार्यकाल पूरा होने के बाद भी सरकार कर्मचारियों के साथ छलावा कर रही है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है।
जिला संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक विक्रमसिंह सिसोदिया, आईटी यूनियन के कारूलाल जणवा, भारत सोलंकी, राजस्थान शिक्षक संघ के रमेशचन्द्र लबाना, राज्य कर्मचारी संघ के सुरेश मुंगडिया, मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के गोविन्द सिंह राठौड, तेजसिंह राणावत, पशुधन सहायक संघ के लक्ष्मीनारायण तेली एवं विरेन्द्र सिंह राठौड, पंचायती राज कर्मचारी संघ के तेजपाल जैन, असलम खान, सूचना सहायक संघ के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र गुर्जर, विद्युत कर्मचारी संघ के अभयसिंह राव, बी एम मीणा ने संबोधित किया।
मौके पर समस्याओं के निस्तारण
प्रतापगढ़. मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने गौरव यात्रा के दौरान अपने प्रवास में सर्किट हाउस में बुधवार सुबह व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों से सीधा सवांद किया।इस दौरान व्यापारियों की बताई गई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए। बैठक के संयोजक बस एशोसिएशन अध्यक्ष मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री को व्यापारियों ने जीएसटी, मण्डी टैक्स, इन्स्पेकटर राज तथा अन्य विसंगतियों के लिए सीधा सवांद किया । इस मौके पर पारसमल जैन, केसरसिंह बाठी, अनिल करणपुरिया, सुशील अग्रवाल, शांतिलाल जैन, सुधीर हड़पावत, जगदीश सोढाणी, सुनील गांधी, अनिल पोरवाल, सौरभ डावड़ा, शुभेंदु घीया, मुकेश जैन आदि मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment