Breaking News
recent

अंकज्योतिष 30 जुलाई 2018 : जन्मांक 08 वाले जातक आज सावधान रहें, धन संबंधी समस्या हो सकती है

पंडित गुलशन अग्रवाल

अंक 01- कामकाज में अर्थ की व्यवस्था होने से परेशानी दूर होगी। मानसिक चिंता में कमी आने से प्रसन्नता बढ़ेगी। सहकर्मी के साथ मसलों को बातचीत से सुलझाने का प्रयत्न करें।
अनुकूलता के लिए - नमःशिवाय मंत्र का विधिवत जाप करें।

अंक 02- जनहित के कामों में दिखावा न कर वास्तविक सहयोग करने से मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ की बचत योजनाओं में निवेश करने के लाभ देखने को मिलेंगे।
अनुकूलता के लिए- पंचामृत से भोलेनाथ का अभिषेक करें।

अंक 03- कार्य क्षेत्र में कुछ नया करने की चाहत पैदा होने से सफलता के नए आयाम खुलेंगे। नौकरीपैशा व्यक्तियों को नौकरी में तरक्की के अवसरों को भुनाना हितकर रहेगा।
अनुकूलता के लिए- रूपयों के लेनदेन से बचकर रहें।

अंक 04- संतानपक्ष के प्रति अपने रूखे व्यवहार का संबंधों पर विपरित असर पड़ सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में दोतरफा सोच रखने के कारण विपरित परिणाम मिलेंगे।
अनुकूलता के लिए - लक्ष्मीजी को श्वेत पुष्प की माला चढ़ाएं।

अंक 05- विद्यार्थियों को भुलने की आदत परेशानी में डाल देगी। वाणी के संयमित होने से उच्चाधिकारी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। पिता से मतभेदों को सुलझाने में सफल रहेंगे।
अनुकूलता के लिए- देवी मंदिर में कच्चे नारियल चढ़ाएं।

अंक 06- बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। गत दिनों से रूके हुए कार्य गति पकड़ने लगेंगे। नई योजनाओं को लागु करने में धन की कमी आड़े आ सकती है।
अनुकूलता के लिए- हल्दी की माला से पितांबर स्वरूप देवी का जाप करें।

अंक 07- विवादित स्थितियों में सहकर्मियों के मध्य अभिमानी प्रवृत्ति को कम कर सुलझाने में सार्थक पहल करना होगी। कार्यक्षेत्र में लिए फैसलों पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।
अनुकूलता के लिए- चंदन का तीलक लगाकर कार्य शुरू करें।

अंक 08- विलासिता पूर्ण जीवन जीने में भरपूर धन खर्च होगा। तकरीबन परिस्थिति में तटस्थ रहने का प्रयास करें। स्वहित में समय पर निर्णय लेना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से ठीक रहेगा।
अनुकूलता के लिए- काले श्वान को मीठी रोटी खिलाएं।

अंक 09- धार्मिक सत्संग परिवार से निकट लाने में सहायक होगा। सामाजिक स्तर पर सहनशीलता बढ़ाने की जरूरत महसूस होगी। कार्यालय की वस्तुओं को संभालकर रखना होगा।
अनुकूलता के लिए- गरीबों में शिक्षण सामग्री का वितरण करें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.