Breaking News
recent

अंकज्योतिष 31 जुलाई 2018 : जन्मांक 1 वाले जातकों के आज बन रहे हैं नौकरी में परिवर्तन के योग

पंडित गुलशन अग्रवाल

अंक 01- परिवार में मान-सम्मान बनाए रखना होगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे है। सलाह लेकर कोई भी फैसला लें। खेलकुद के प्रतिभागियों को असावधानी से चोट लग सकती है।
अनुकूलता के लिए- रामनाम का यथासंभव जाप करें।

अंक 02- मौसम के अनुरूप दैनिक दिनचर्या में परिवर्तन करना हितकर रहेगा। मानसिक आलस्य के कारण कार्य समय पर पुरा नहीं कर पाएंगे। युवावर्ग को अनेक अवसर प्राप्त होंगे।
अनुकूलता के लिए- असहाय व्यक्ति का अपमान करने से बचें।

अंक 03- परिवार में वरिष्ठों के मार्गदर्शन का धैर्यपूर्वक पालन करना अपने हित में रहेगा। कार्य टालने की प्रवृत्ति से महत्वपूर्ण अवसरों के मिलने वाले लाभ से वंचित होना पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- स्वर्ण जल से भोलेनाथ का अभिषेक करें।

अंक 04- नौकरी में शासकीय बाधा के ओर उलझने के कारण अधिकारी वर्ग पर प्रतिकुल असर पड़ सकता है। जनकल्याण के काम में हित साधने से कठिनाई का सामना करना होगा।
अनुकूलता के लिए- किसी भी मंदिर में मिश्रित रंग के पुष्प चढ़ाएं।

अंक 05- बुजुर्गों की नसीहतों को ध्यान में रखे व अनुसरण करते हुए कार्य करना हित में रहेगा। किए गए अध्ययन से विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में आशचर्यजनक बढ़ोतरी होगी।
अनुकूलता के लिए- अपशब्दों के उपयोग से बचकर रहें।

अंक 06- अत्यधिक व्यसनों के कारण कारोबारी पूंजी में कमी आ सकती है। आज के दिन भागदौड़ बनी रहेगी। भाईयों का सहयोग पुश्तैनी कारोबार को ओर आगे बढ़ाने में सहायक होगा।
अनुकूलता के लिए- नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करें।

अंक 07- व्यवसायिक क्षेत्र के क्रय-विक्रय में अनिश्चितता की स्थिति बनती है। आक्रमक होने से बचकर रहें। वरिष्ठों का मार्गदर्शन व्यवसाय की मुश्किलों से निकालने में सहायक होगा।
अनुकूलता के लिए- किसी भी धार्मिक पुस्तक का पठन करें।

अंक 08- पारिवारिक समस्याओं की चर्चा के दौरान अपने विचारों को कम से कम रखने का प्रयास करें। खाने-पीने में अत्यधिक धन खर्च होने के कारण मासिक बजट गढ़बढ़ा सकता है।
अनुकूलता के लिए- शिवालय में दर्शन कर कार्य शुरू करें।

अंक 09- वाहन चलाने में असावधानी का खामियाजा तन व धन दोनों तरफ से भुगतना पड़ सकता है। मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा अतः अवसरों को भुनाने का प्रयास करें।
अनुकूलता के लिए- गाय को गुड़ व चने खिलाएं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.