Breaking News
recent

छात्रसंघ चुनावों का ऐलान, 31 को मतदान

कोटा. आखिरकार सरकार ने छात्रसंघ चुनाव का ऐलान कर ही दिया। 23 अगस्त से चुनावी तैयारियां शुरू हो जाएंगी और 31 अगस्त को मतदान होगा। हालांकि परिणामों के लिए पूरे 11 दिन का इंतजार करना होगा। 11 सितंबर को मतगणना होगी और इसी दिन निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी।

राजस्थान के इस शहर में कांग्रेस उतरी सड़को पर, इस मांग के पूरा नहीं होने पर दी आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

अमूमन दाखिले की जंग खत्म होने के बाद छात्रों के बीच अपनी सरकार चुनने के लिए चुनावी जंग शुरू हो जाती है, लेकिन इस जंग का असर कहीं साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों पर न पड़ जाए इसलिए सरकार आधे अगस्त तक चुनाव कराने या न कराने का फैसला नहीं ले पाई। साल 2013 में भी कांग्रेस सरकार ने विधानसभा चुनावों से पहले होने वाले छात्रसंघ चुनाव टाल दिए थे। यही वजह रही कि छात्र संगठनों में भी सन्नाटा पसरा था।

खामोशी से घोषित की तारीख

छात्रसंघ चुनावों की घोषणा अमूमन शिक्षा मंत्री या बड़े प्रशासनिक अधिकारी की ओर से का जाती रही है, लेकिन इस बार सरकार ने प्रदेश के सभी विवि के कुलपतियों और कुलसचिवों को पत्र लिखकर छात्रसंघ चुनाव कराने के निर्देश दिए। संयुक्त सचिव उच्च शिक्षा की ओर से सोमवार को छात्रसंघ चुनावों का विस्तृत कार्यक्रम सभी विवि को भिजवाया गया। इसमें जोधपुर संभाग के लिए अलग से तिथियां घोषित की गई हैं।

छात्रसंघ चुनावों का कार्यक्रम प्राप्त हो गया है। विवि परिसर और परिक्षेत्र में शांति पूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। जल्द सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।

प्रो. नीलिमा सिंह चंदेल, कुलपति, कोटा विवि

छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम कार्य- तारीखें

मतदाता सूचियों का प्रकाशन - 23 अगस्त
आपत्तियां, निस्तारण और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन :- 24 अगस्त

नामांकन पत्र दाखिल करना- 25 अगस्त, सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक
जांच एवं आपत्तियां - 25 अगस्त सायं 3 बजे से 5 बजे तक

वैध नामांकन सूची : 27 अगस्त सुबह 10 बजे
नाम वापसी - 27 अगस्त, सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

अंतिम नामांकन सूची : 27 अगस्त, दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक
मतदान:- 31 अगस्त, सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक

मतगणना, परिणामों की घोषणा एवं शपथ : 11 सितंबर, सुबह 11 बजे से कार्य समाप्ति तक



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.