नर्इ दिल्ली। आज सुबह रिकाॅर्ड लेवल पर घरेलू बाजार खुलने के बाद बंद भी काफी बड़े स्तर पर हुआ है। घरेलू बाजार को रिलायंस के शेयर के बढ़ने का भी फायदा मिला। जहां आज निफ्टी 11750 अंकों को पार कर गया। वहीं दूसरी आेर सेंसेक्स भी 39,000 अंकों के करीब आकर बंद हो गया। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर आज सेंसेक्स आैर निफ्टी की आेर से किस तरह से कारोबार किया।
सेंसेक्स 38,896 के पास आकर हुआ बंद
पहले बात सेंसेक्स की करें तो सेंसेक्स काफी कम अंकों के मार्जिन से 39,000 के स्तर को छूने से महरूम रह गया। सेंसेक्स को 202.52 अंकों की बढ़त मिली। जिसके बाद 0.52 फीसदी की बढ़त के साथ सेंसेक्स 38896.63 पर बंद हो गया। जानकारों की मानें तो सेंसेक्स के आज 39 हजार के पहुंचने की पूरी उम्मीद थी। लेकिन एेसा नहीं हो सका। वैसे आज पूरा दिन सेंसेक्स गुलजार रहा। जहां निवेशकों द्वारा खूब बिकवाली देखने को मिली।
निफ्टी में भी देखने को मिली बढ़त
वहीं निफ्टी की करें तो आज वो भी रिकाॅर्ड स्तर पर बंद हुआ। लेकिन एक बार फिर से 11,750 अंकों के स्तर पर बंद होने से महरूम हो गया। आंकड़ों की मानें तो आज निफ्टी 11738.50 के अंकों पर बंद हुआ। वैसे आज निफ्टी को 0.40 फीसदी के साथ 46.55 अंकों की बढ़त मिली थी। जानकारों की मानें तो बुधवार को भी कारोबार एेसे ही जारी रहा तो निफ्टी का उच्चतम स्तर 11,800 पर पहुंच जाएगा।
रिलायंस से मिला फायदा
वहीं सेंसेक्स आैर निफ्टी करे रिलायंस के शेयर्स की बिकवाली आैर उसके बाद उसकी कीमतों के बढ़ने का भी फायदा मिला। आंकड़ों की मानें तो आरआर्इएल का स्टॉक 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ बीएसर्इ पर 1304.30 रुपए के स्तर पर पहुंचा। जो अभी तक का सबसे उच्चतम स्तर है। जिसकी वजह से रिलायंस इंडस्ट्री का मार्केट कैप 8.25 लाख करोड़ रुपए के स्तर पर पहुंच गया। आरआर्इएल को सबसे बड़ा फायदा जियो के रेवेन्यू बढ़ने से हुआ है। सोमवार को ट्रार्इ ने रेवेन्यू के आंकड़े जारी किए थे। जिसमें जियो एयरटेल के बाद कमार्इ करने वाली दूसरी कंपनी बन गर्इ थी।





No comments:
Post a Comment