Breaking News
recent

4 ओवर 20 रन 5 विकेट: स्टीव स्मिथ के गेंदबाज की घातक गेंदबाजी से शोएब मलिक की टीम चित

नई दिल्ली। कैरीबियाई प्रीमियर लीग 2018(CPL) में कई दिलचस्प मुकाबले हुए हैं, इसी में बारबाडोस ट्राइडेंट्स की टीम ने ऐसे ही एक दिलचस्प मुकाबले में गुयाना अमेजन वॉरियर्स को 30 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने शाई होप की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत 20 ओवरों में 4 विकेट के नुक्सान पर 185 रन बनाए इसके बाद रनों का पीछा करने उतरी गुयाना अमेजन वॉरियर्स की टीम को रेमन रीफर की घातक गेंदबाजी की बदौलत टारगेट से 30 रन पहले ही रोक लिया। गुयाना वॉरियर्स 3 में से 2 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है।


बारबाडोस की बल्लेबाजी-
पहले बल्लेबाजी करने उतरी बारबाडोस ने जल्द ही मार्टिन गुप्टिल और ड्वेन स्मिथ का विकेट गंवाया। टीम का स्कोर 11 रन पर 2 विकेट हो गया था। इसके बाद शाई होप और स्टीव स्मिथ ने 105 रनोब की साझेदारी निभाकर टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाया। स्टीव स्मिथ 37 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हुए। शाई होप ने 45 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 88 रन बनाए। निकोलस पूरन ने आखिरी ओवरों में तेज अगति से रन बटोर कर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने 27 गेंदों में 3 छक्कों और 2 चौकों की मदद से नाबाद 45 रन बनाए। इमरान ताहिर, सोहेल तनवीर, क्रिस ग्रीन और कीमो पॉल ने 1-1 विकेट झटके।

यह भी पढ़ें- आंद्रे रसेल ने पहले झटकी हैट्रिक फिर बल्ले से मचाया कोहराम- तूफानी पारी में लगाए 13 छक्के 6 चौके


रीफर की घातक गेंदबाजी, गुयाना का सरेंडर-
रनों का पीछा करने उतरी गुयाना ने जल्द ही अपने सलामी बल्लेबाजों को खो दिया। पिछले मैच के हीरो शिमरोन हेटमेयर(22) और कप्तान शोएब मलिक(38) ने टीम को कुछ हद तक संभाला लेकिन रीफर की गेंदबाजी के सामने सभी बल्लेबाज सरेंडर दिखे। रीफर ने अपने पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज ल्यूक रोंची और शिमरोन हेटमेयर को लगातार दो गेंदों में शिकार बनाया। इसके बाद उन्होंने अपने आखिरी ओवर में 4 गेंदों में तीन शिकार किए, सरफेन रदरफोर्ड(48), क्रिस ग्रीन(12) और जेसन मोहम्मद(0) उनके शिकार बने। रीफर ने 4 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट झटके। गुयाना 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.