Breaking News
recent

मिस्टर एण्ड मिस बीकानेर सीजन-4 कार्यक्रम का आगाज

बीकानेर. जे स्टार एन्टरटेनमेंट की ओर से गुरुवार को मिस्टर एण्ड मिस बीकानेर सीजन-४ पावर कार्यक्रम की शुरुआत पार्क पैराडाइज होटल से हुई । जे स्टार इन्टरटेंमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर जय जोशी ने पत्रकारों को बताया कि उनका उद्देश्य छुपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर आगे बढ़ाना है । उन्होंने कहा कि जूनियर एवं सीनियर वर्ग में डांसिंग, मॉडलिंग व सिंंिगंग क्षेत्र में शहर को गौरवान्वित करने वाली प्रतिभाओं को आगे लाया जाएगा ।

 

उन्होंने कहा कि १२ अगस्त को दूसरे चरण में द पार्क पैराडाइज के क्रिस्टल पब में चयन किया जाएगा । प्रतिभाओं को सुबह साढ़े दस बजे प्रविष्टि देनी होगी । वहीं नए आवेदन भी लिए जाएंगे । ग्रांड फिनाले २६ अगस्त को होगा । जोशी ने बताया कि चयनित प्रतिभाओं को दस दिन का प्रशिक्षण मुम्बई, दिल्ली से आए कलाकार देंगे ।

 

चयनित प्रतिभाएं ग्रांड फिनाले में प्रस्तुति देंगी। प्रतिभाओं को डीआईडी के अमित सोनी भी प्रशिक्षण देंगे । को-ऑर्डिनेटर अतिक रहमान ने बताया कि १८ अगस्त से २५ अगस्त तक चयनित प्रतिभाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा । इस अवसर पर अनूप सिंह राठौड़, सौरभ बंसल, सुरेन्द्र गहलोत, विनोद, बंटी चांवरिया, वसीम भाटी, अनिश खान, मोहम्मद शोयब आदि मौजूद थे ।

 

 

युद्ध कौशल का प्रदर्शन 14 को
बीकानेर. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रणबांकुरा डिविजन की ओर से 14 अगस्त को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक शार्दुल क्लब मैदान में सेना अपने हथियार, विशेष उपकरण एवं वाहनों के माध्यम से युद्ध कौशल को प्रदर्शित करेगी । इसमें सेना के पाइप बैंड के अलावा राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट घुड़सवारी का भी प्रदर्शन किया जाएगा । प्रवक्ता कर्नल सोम्बित घोष ने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद््देश्य स्कूली बच्चों और युवाओं को भारतीय सेना की संस्कृति, प्रकृति और युद्ध की रूपरेखा से अवगत कराने के अलावा उन्हें इस श्रेष्ठ संगठन में शामिल होने के लिए प्रेरित करना है ।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.