Breaking News
recent

इस स्‍वतंत्रता द‍िवस पर मेवाड़ में 51 हजार तिरंगे लहराकर बनाएंगे कीर्तिमान..और यहां लहराएगा 104 फीट ऊंचा त‍िरंगा

उदयपुर. राजस्थान पत्रिका की मुहिम ‘घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा’ में अब एक और अध्याय जुड़ेगा। नमो विचार मंच के कार्यकर्ता अपने वंदे मातरम् अभियान के तहत पत्रिका के साथ भागीदारी बनकर न केवल उदयपुर बल्कि पूरे मेवाड़ में 51 हजार तिरंगे लहराकर एक कीर्तिमान स्थापित करेंगे। संभागवार आयोजन की सफलता के लिए जिला प्रभारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है। इसमेें राजसमंद के संजय चंदेल, चित्तौडगढ़़ के उज्ज्वल दाधीच, बांसवाड़ा के समीर जोशी, डूंगरपुर के प्रदीप भट्ट, प्रतापगढ़ से कपिल शर्मा व उदयपुर में दीपक दखनी शामिल हैं। इसके अलावा विशाल कसेरा व आशीष शर्मा सहप्रभारी रहेंगे। नमो विचार मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण रतलिया ने बताया कि अन्य सामाजिक संगठनों को भी इस अभियान से जोडऩे के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। अभियान को सफल बनाने के लिए संभाग भर में 700 टीमें बनाई जा रही है।

इस बार लहराएगा 104 फीट ऊंचा तिरंगा

 

उदयपुर . मोहनलाल सुखाडिय़ा विवि के प्रशासनिक भवन के सामने इस स्वतंत्रता दिवस पर 104 फीट का तिरंगा लहराएगा। कुलपति जेपी शर्मा ने बताया कि यह करीब 16 लाख रुपए का प्रोजेक्ट है। बीएसएनएल ने इस पर कार्य शुरू कर दिया है जिसे जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। चबूतरा बना दिया गया है, इसकी खासियत यह रहेगी कि शहर के विभिन्न स्थानों से इसे आसानी से लहराते हुए देखा जा सकेगा। जैसे ही कार्य पूर्ण हो जाता है तो गृह मंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री से इसका उद्घाटन करवाने की तैयारी कर रहे हैं।

 

 

READ MORE : उधारी के 200 रुपए से शुरू किया कारोबार...मर मर कर गुजारी रातें..पढि़ए मिराज ग्रुप के एमडी मदन पालीवाल के संघर्ष की कहानी..

 

 

स्वदेशी अपनाएं, घर-घर तिरंगा फहराएं

उदयपुर. ‘हर नागरिक इस स्वतंत्रता दिवस पर यह शपथ ले कि वे चीन निर्मित वस्तुओं का पूरी तरह बायकाट करते हुए यथासम्भव स्वदेशी उत्पादों का ही प्रयोग करेंगे तभी सही मायने में हम देशभक्ति का जज्बा साकार कर पाएंगे।’ यह बात राजस्थान पत्रिका व भारत विकास परिषद, भामाशाह की ओर से ‘घर-घर तिरंगा, हर-घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को शिशु भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में परिषद के रीजनल सेक्रेटरी डॉ. एम जी वाष्र्णेय ने विद्यार्थियों को समझाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के के शर्मा, जितेश श्रीमाली व नर्सरी ग्रुप इंचार्ज शारदा कुमावत ने सभी बालिकाओं को आग्रह किया कि वे अपने भाइयों की कलाइयों पर चीन की बनी हुई राखी नहीं बांधे। कार्यक्रम आयोजन में स्कूल की जमना नन्दवाना, सुलोचना श्रीमाली, योगेश शर्मा के अलावा यशवंत सोमानी, अनिल शर्मा, नरेन्द्र कोठारी, एल एल नाहर, ऊषा कोठारी, सुभाष झा, विपिन अग्रवाल व कमल न्याती का सहयोग रहा।

गली-मोहल्ले में जाएंगे विद्यार्थी

इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य हेमलता कन्धारी ने कहा की कि शिशु भारती के विद्यार्थी घर-घर जाकर लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर और गली में तिरंगा लगाने का अनुरोध करने का अभियान भी चलाएंगे।

INDEPENDENCE DAY

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.