Breaking News
recent

जिले में 57 हजार बीपीएल परिवारों को मिलेगा लाभ

प्रतापगढ़ हाल ही में सरकार की ओर से टीएसपी क्षेत्र में सभी बीपीएल परिवारों को प्रति माह 50 बिजली देने की घोषणा हुई है। इस घोषणा के इससे जिले में 57 हजार 353 बीपीएल परिवारों को लाभ मिलेगा।जबकि वर्तमान में बीपीएल की संख्या के अनुसार करीब ढाई हजार परिवारों में बिजली पहुंचानी बाकी है।ऐसे में निगम की ओर से विभिन्न योजनाओं में इनके घरों में नि:शुल्क कनेक्शन किए जा रहे है।बीपीएल परिवारों को प्रति माह 50 यूनिट मुफ्त में देने की योजना अगस्त माह के बिल से शुरू हो जाएगी।
मार्च 2019 तक बनाना है पूर्ण विद्युतीकृत जिला
विद्युत निगम और सरकार की योजना है कि जिले में मार्च 2019 तक सभी घरों में रोशनी करनी है। इसके लिए जहां भी बिजली की लाइनों से कनेक्शन दिए जा सकते है, वहां कनेक्शन दिए जाएंगे।जंगल और लाइनें नहीं पहुंचाने की हालत में सौलर सिस्टम लगाकर बिजली पहुंचाई जा रही है। इस तरह इसी वित्तीय वर्ष में सभी घरों में बिजली पहुंचाई जाएगी।
प्रत्येक बिल में सौयूनिट मुफ्त
सभी बीपीएल के विद्युत बिलों में 50 यूनिट प्रति माह के आधार पर छूट अगस्त माह के बिल से शुरू की जाएगी।विद्युत निगम की ओर से दो माह का एक बिल जारी किया जाता है।इससे प्रत्येक बिल पर सौ यूनिट मुफ्त में दिए जाएंगे।
अन्य योजनाओं में देने हैढाई हजार को कनेक्शन
जिले में विद्युत निगम के आंकड़ों के अनुसार करीब ढाई हजार बीपीएल धारकों के घरों में बिजली नहीं पहुंची है।इससे निगम की ओर से सौभाग्य योजना में इनके घरों में नि:शुल्क कनेक्शन किए जा रहे है।
यह है जिले में बीपीएल परिवारों के कनेक्शन
तहसील बीपीएल कनेक्शन
अरनोद 9367
छोटीसादड़ी 5471
धरियावद 14289
पीपलखूंट 13621
प्रतापगढ़ 14607
कुल 57353

अगस्त के बिलों से छूट
मुख्यमंत्री की ओर से बीपीएल परिवारों को प्रत्येक माह 50 यूनिट बिजली मुफ्त में देने की घोषणा की है। इसके तहत अगस्त माह के उपभोग वाले बिलों से यह छूट दी जाएगी।अभी जिले में 57 हजार 353 कनेक्शन है। जबकि ढाई हजार और बीपीएल परिवारों के घरों में कनेक्शन दिए जाने है।
आई.आर. मीणा
अधीक्षण अभियंता, अविविनिलि, प्रतापगढ़



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.