कोटा। हाड़ौती में मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा 10 और 13 सितम्बर को रहेगी। चार दिन गौरव यात्रा बूंदी, कोटा, बारां और झालावाड़ जिले में 590 किलोमीटर का सफर तय करेगी। हाड़ौती में 17 विधानसभा क्षेत्र है, लेकिन मुख्यमंत्री की संभाएं 13 जगहों पर होगी। कोटा शहर के तीनों विधायकों की आपसी गुटबाजी नहीं दिखे और जनता में एकजुटता का संदेश देने के लिए कोटा दक्षिण, कोटा उत्तर और लाडपुरा तीनों विधानसभा क्षेत्र की एक साथ एक जगह पर सभा होगी। हालांकि सभा का स्थान अभी तक तय नहीं हुआ है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा कि शहर के तीनों ही विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में सभा करवाने के लिए जोर लगा रहे हैं। हालांकि पार्टी मुख्यालय ने तीनों विधायकों और संगठन को आपसी चर्चा कर जगह तय करने के कहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने खोई हिण्डौली विधानसभा सीट पर पूरा फोकस कर दिया है। बूंदी जिले में जिले में 12 जगहों पर यात्रा के स्वागत का कार्यक्रम है। इसमें से अकेले हिण्डौली विधानसभा क्षेत्र में ही नौ जगह स्वागत का कार्यक्रम रखा गया है। किशनगंज विधानसभा क्षेत्र इस यात्रा में कवर नहीं होगा। बाद में मुख्यमंत्री की सभा होगी।
चिकित्सा विभाग को ठेंगा, कोटा में डेंगू की एंट्री
केशव भगवान के दर्शन कर रवाना होगी यात्रा
हाड़ौती में गौरव यात्रा 10 सितम्बर को केशवरायपाटन में भगवान केशव के दर्शन और पूजना करने के साथ शुरू होगी। यहां सभा भी होगी। यहां से हिण्डौली और बूंदी अलग-अलग मार्गों से पहुंचेगी। बूंदी जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग सभाएं रखी गई है।
सभा दक्षिण या उत्तर में, विश्राम लाडपुरा में
मुख्यमंत्री 10 सितम्बर को कोटा पहुंचेंगी और डीसीएम रेस्ट हाउस में विश्राम करेंगी। 11 को सुबह 9.30 बजे कोटा दक्षिण और कोटा उत्तर से यात्रा शुरू होगी। कोटा में सभा 13 सितम्बर को शाम 6 बजे होगी। जिले में यात्रा का पहला स्वागत लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र के ताथेड़ में होगा। कोटा में तीनों विधानसभा क्षेत्र की सभा किसी भी जगह हो, मुख्यमंत्री दो दिन रात्रि विश्राम लाडपुरा क्षेत्र में आने वाले डीसीएम रेस्ट हाउस में ही करेगी। यहां डीसीएम रोड पर क्षेत्रीय विधायक भवानीसिंह राजावत क्षेत्रीय जनता के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे। इसके बाद यात्रा सांगोद विधानसभा क्षेत्र और इटावा में सभा होगी। इसी दिन यात्रा शाम चार बजे बारां जिले के मांगरोल में पहुंचेगी। मुख्यमंत्री 13 सितम्बर को यात्रा की शुरुआत अपने विधानसभा क्षेत्र झालरापाटन से करेंगी। हालांकि यहां सभा नहीं रखी गई है।





No comments:
Post a Comment