Breaking News
recent

मात्र 6 साल में कॅरियर की ऊचाईयों पर पहुंची तापसी, एक के बाद एक दी ये 5 HIT फिल्में...

तापसी पन्नू आज देश की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने इस इंडस्ट्री को कई बड़ी फिल्में दी हैं। हालांकि कि सिनेमा में आए तापसी को कुछ ही साल हुए हैं। इसके बावजूद उन्होंने बहुत जल्दी अपनी एक खास पहचान बना ली। तापसी ने हिंदी से ज्यादा तेलुगू फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस ने बॅालीवुड इंडस्ट्री में साल 2013 में बॅालीवुड डेब्यू किया। उन्होंने फिल्म चश्मे बद्दूर से हिंदी सिनेमा में कदम रखा। हालांकि उनकी यह फिल्म इतनी सफल नहीं रही। पर एक्ट्रेस की एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आई। इसके बाद तो तापसी ने एक के बाद एक हिट फिल्में दीं। तो आइए आपको बताते हैं उनकी हिट फिल्मों के नाम...

 

 taapsee-pannu

बेबी

अक्षय कुमार के साथ तापसी ने फिल्म बेबी में बेहतरीन एक्टिंग की थी। यह फिल्म बॅाक्स ऑफिस पर काफी हिट हुई। साथ ही तापसी की एक्टिंग को काफी सराहा गया।

 

 taapsee-pannu

नाम शबाना

बेबी के तुरंत बाद एक्ट्रेस ने इसी फिल्म के दूसरे भाग में काम किया जिसका नाम था- नाम शबाना। इस फिल्म में तापसी ने बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया। पर खास बात यह थी कि इस फिल्म में भी अक्षय कुमार ने उनका बखूबी साथ दिया।

 

 taapsee-pannu

पिंक

अमिताभ बच्चन के साथ आई फिल्म पिंक ने तापसी को रातों-रात स्टार बना दिया। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग के लोग कायल हो गए।

रिलीज से 2 दिन पहले फन्ने खां फंसी कानूनी पचड़े में, उठी फिल्म पर रोक लगाने की मांग

 

 taapsee-pannu

जुड़वा

जहां तापसी अपने सीरियस करेक्टर को लेकर पहचाने जाने लगी थीं वहीं फिल्म जुड़वा ने उनकी इमेज एक बार फिर बदल दी। इस फिल्म में उनकी धमाकेदार कॅामेडी ने लोगों का दिल जीत लिया। तापसी के अलावा इस फिल्म में एक्टर वरुण धवन और जैकलीन फर्नांडिस ने मुख्य किरदार अदा किया।

Vogue Beauty Awards 2018: कैटरीना से लेकर जाह्नवी देखें बी-टाउन हसीनाओं की ग्लैमरस तस्वीरें...

 

 taapsee-pannu

आडुकलम

साउथ स्टार धानुष के साथ तापसी की यह फिल्म भी काफी हिट रही।

शाहरुख की बेटी सुहाना ने करवाया पहला ग्लैमरस फोटोशूट, क्या बॅालीवुड में एन्ट्री को हैं तैयार



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.