Breaking News
recent

पांच हजार परिवारों के 60 हजार लोगों को मिलेगा एसटीपी का तोहफा

सीकर. बरसों से सीवरेज की समस्या का दंश भोग रहे शहर को एक 'सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटÓ एसटीपी की सौगात मिल गई है। अमृत योजना के तहत शहर के नानी बीड में आठ करोड़ की लागत से बना एसटीपी तैयार हो गया है। एसटीपी की टेस्टिंग भी हो गई है। सीवरेज लाइन को कनेक्ट किया जा रहा है। छह सौ से ज्यादा सीवरेज के कनेक्शन भी हो गए। सबकुछ ठीक रहा तो उद्घाटन होते ही शहर के सीधे तौर पर पांच हजार परिवार लाभान्वित होंगे। गौरतलब है कि एसटीपी का निर्माण जनवरी 2017 में शुरू हुआ था।

रोजाना बीस हजार लीटर पानी होगा साफ

नानी बीड एसटीपी आठ करोड की क्षमता का है और एसटीपी में रोजाना 20 लाख लीटर पानी साफ होगा। एसटीपी के क्षेत्र में विक्रम स्कूल के पीछे का हिस्सा, योजना नगर, शास्त्री नगर, धर्माणा, धोद रोड, रामलीला मैदान क्षेत्र शामिल है। ट्रीटमेंट प्लांट पर पानी को शुद्ध किया जाएगा। इसका उपयोग खेती, फैक्ट्री आदि में लिया जाएगा। इससे एक तरफ शहर में जलभराव की समस्या का समाधान होगा। वहीं गिरते जलस्तर पर नियंत्रण होगा।

कनेक्शन हुए, डालेंगे पाइप लाइन

एसटीपी बनने से शहर में घनी आबादी वाले क्षेत्र लाभान्वित होंगे। एसटीपी में विक्रम स्क्ूल के पीछे का, योजना नगर, शास्त्री नगर, धर्माणाा, धोद रोड, रामलीला मैदान का पानी आएगा। छह सौ परिवारों ने सीवरेज लाइन से कनेक्शन ले लिए हैं। करीब 1500 कनेक्शन नए होने है। इसके लिए क्षेत्र में 34 किलोमीटर पाइप लाइन डाली जाएगी।

ऑनलाइन होगी मॉनिटरिंग

एसटीपीमें आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। प्लांट में कंप्यूटराइज्ड सिस्टम लगाया जाएगा। जिससे ओवर फ्लो की स्थिति में ऑनलाइन जानकारी मिल जाएगी।

 

उद्घाटन का इंतजार

नानी में एसटीपी संयंत्र तैयार हो गया है। 34 किलोमीटर पाइप लाइन डाली जाएगी। टेस्टिंग हो चुकी है। उद्घाटन होने के बाद विधिवत रूप से प्लांट शुरू हो जाएगा। इसका उपयोग खेती, फैक्ट्री आदि में लिया जाएगा।

- प्रवीण कुमार, जेईएन नगर परिषद सीकर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.