नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत का बुधवार को निधन हो गया। कामत ने दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित प्राइमस अस्पताल में अंतिम सांस ली। कामत ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य रहे। वहीं नॉर्थ वेस्ट मुंबई से 2014 तक सांसद भी रहे। कामत को कांग्रेस ने गुजरात, राजस्थान, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव का प्रभार सौंपा था, लेकिन 2017 में कामत ने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। हालांकि उनके इस्तीफे के बाद भी पार्टी उन्हें महासचिव के रूप में मानती रही।
आज निकलेगी अटल की अस्थि कलश यात्रा, पार्टी मुख्यालय से अध्यक्षों को कलश सौंपेंगे मोदी-शाह
मनमोहन सरकार में रहे मंत्री
कामत का जन्म 5 अक्टूबर, 1954 को हुआ था। 63 वर्ष की उम्र में गुरुदास कामत ने अंतिम सांस ली। आपको बता दें कि गुरुदास कामत मनमोहन सरकार में मंत्री भी रहे थे। कामत का महाराष्ट्र में काफी बड़ा कद रहा। वे यहां कांग्रेस के बड़े नेताओं में गिने जाते थे। वहीं नॉर्थ वेस्ट मुंबई से 2014 तक सांसद भी रहे। गुरुदास कामत काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें बीमारी के चलते दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Senior Congress leader gurudas kamat passes away in a hospital in Delhi. pic.twitter.com/7FI0WLJTFk
— ANI (@ANI) August 22, 2018
पेशे से वकील थे गुरुदास कामत
वरिष्ठ कांग्रेस नेता पेशे से वकील थे मुंबई के आरए पोद्दार कॉलेज से स्नातक थे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पेशे से वकील थे मुंबई के आरए पोद्दार कॉलेज से स्नातक थे। कामत ने 1972 में छात्र नेता के रूप में अपना राजनीतिक करियर शुरू किया। 1976 में, उन्हें राष्ट्रीय छात्र संघ के मुंबई यूनिट का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यूथ कांग्रेस के प्रतिनिधि के तौर पर रोमानिया में उन्होंने सम्मेलन में भाग भी लिया था। जबकि इंटरनेशनल यूथ फेस्टिवल 2003 में वो मास्को में भी शामिल हुए थे।





No comments:
Post a Comment