Breaking News
recent

प्रशासनिक रूप से बाबा रामदेव का 634वां भा'दवा मेला शुरू

रामदेवरा. बाबा रामदेव का 634वां अंतरप्रांतीय मेला प्रशासनिक रूप से सोमवार को शुरू हुआ। गौरतलब है कि बाबा रामदेव का मेला विधिवत रूप से माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया 11 सितम्बर से शुरू होगा, लेकिन गत कई वर्षों से एक माह पूर्व ही उमड़ रही भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से मेला रक्षाबंधन के दूसरे के कृष्ण पक्ष की शुरुआत से मान लिया जाता है। इसी के अंतर्गत प्रशासनिक रूप से सोमवार को मेला शुरू कर दिया गया। प्रतिपदा के अवसर पर देश के कोने-कोने से यहां आए श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन किए। प्रशासनिक रूप से मेला शुरू होने पर प्रशासन की ओर से सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है। प्रशासन की ओर से यहां लगाए गए कर्मचारियों ने भी कार्यभार संभाल लिया है। ग्राम पंचायत की ओर से भी मेले को लेकर विशेष तैयारियां की गई है तथा अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों को लगाने व गांव की सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है। इसी प्रकार अतिरिक्त पुलिस जाब्ता, राजकीय अस्पताल में अतिरिक्त चिकित्सकों, चिकित्साकर्मियों, एम्बुलेंस, दवाइयों आदि की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पानी, बिजली सहित अन्य विभागों के अधिकारियों की ओर से भी मेले के दौरान व्यवस्थाएं सुचारु रहे, इसके लिए कार्य शुरू कर दिया है।

लगाए जा रहे रेपिड वायर
रामदेवरा. बाबा रामदेव के 634वें ***** मेले को लेकर डिस्कॉम की ओर से विद्युत तारों को हटाकर रेपिड वायर लगाए जा रहे है। कनिष्ठ अभियंता मनीषकुमार ने बताया कि वर्षों पूर्व गांव में एल्युमिनियम की विद्युत तारें लगाई गई थी, ये तारें लम्बे समय से कमजोर हो चुकी है तथा इनके टूटकर गिरने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में  मेले के दौरान कोई हादसा नहीं हो, इसके लिए रेपिड वायर लगाए जा रहे है। जिस पर प्लास्टिक व रबर का मजबूत कवर चढा हुआ है। इससे कभी तारें टूटकर गिरती है, तो किसी व्यक्ति की चपेट में आने से भी करंट नहीं आता तथा कोई हादसा नहीं होता है। गांव में पोकरण रोड, फलोदी रोड, नाचना रोड, रेलवे स्टेशन रोड पर रेपिड वायर लगाने का कार्य किया जा रहा है, ताकि कोई हादसा नहीं हो।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.