Breaking News
recent

शर्मनाक! 65 वर्षीय वृद्धा का घर से अपहरण, जंगल में ले जाकर दो युवकों ने किया दुष्कर्म

रायपुर मारवाड़ (पाली)। रायपुर थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। नशे में दो युवक 65 वर्षीय वृद्धा का अपहरण कर जंगल में ले गए। फिर बदमाशों ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया।

पीडि़ता ने घर पहुंच अपनी पुत्रवधु को घटना की जानकारी दी। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज किया तथा फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की।

रायपुर थाने के एएसआई अन्नाराम सीरवी ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने रिपोर्ट दी कि उसके ससुर की मौत हो चुकी है तथा उसका पति विदेश में नौकरी करता है। घर में वह अपनी सास के साथ रहती है।

बुधवार शाम को पचानपुरा निवासी गोविंद सिंह पुत्र गनेसिंह रावत तथा नारायणसिंह पुत्र नैनूसिंह रावत बाइक लेकर घर आए, जो नशे में थे। इन्होंने उसकी सास के साथ मारपीट की तथा अपहरण कर जंगल में ले गए।

जहां दोनों ने उसकी वृद्ध सास से बलात्कार किया। घटना की सूचना पर गुरुवार दोपहर को जैतारण वृत्ताधिकारी विरेन्द्रसिंह राठौड़ रायपुर थाने पहुंचे।

उन्होंने सास-बहू के बयान लिए तथा पीडि़ता का सोजत के अस्पताल में मेडिकल कराया गया। इधर, वारदात के बाद गांव से दोनों आरोपी फरार हो गए। उनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.