मुकेश हिंगड़ / उदयपुर. स्वाधीनता दिवस का उदयपुर में सम्भाग स्तरीय समारोह बुधवार उदयपुर के महाराणा भूपाल स्टेडियम पर धूमधाम से मनाया जाएगा। समारोह में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए 69 जनों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह सुबह 9 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्रीयगान से शुरू होगा। इसके बाद मुख्य अतिथि गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया परेड निरीक्षण कर मार्चपास्ट की सलामी लेंगे। समारोह में शहर के स्कूली छात्र-छात्राओं की ओर से व्यायाम प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के बाद राष्ट्रगान से समारोह का समापन होगा। जिला स्तरीय समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां अर्जित करने वाले 69 जनों को पुरस्कृत किया जाएगा। जिला कलक्टर बिष्णुचरण मल्लिक ने बताया कि सम्मानित होने वालों में राजस संघ की मुख्य लेखाधिकारी सीमा गीतेश श्री, उपनिदेशक (शिक्षा) शाहिद मोहम्मद, उपनिदेशक (एसीपी) गिरीराज कतिरिया, पर्यटन अधिकारी विवेक जोशी, आरएसएमएम के उपमहाप्रबंधक एस.के.मित्तल, हवाई अड्डा के सहायक प्रबंधक कैलाश चन्द्र दाहिमा, सायरा विकास अधिकारी रणजीत सिंह, आयुर्वेद चिकित्सा मुकेश कुमार कटारा, नगर नियोजन सहायक भजन सिंह, पीडब्ल्यूडी सहायक अभियंता प्रकाश औदिच्य, कुराबड़ राउमावि प्रधानाचार्य आशा शर्मा, एसआईईआरटी व्याख्याता सरस्वती माहेश्वरी, कृषि अधिकारी डॉ. सीमा झगड़ावत, टीएडी कार्यालय के निजी सचिव जगदीश प्रसाद बैरवा, किशोर गृह अधीक्षक के.के.चन्द्रवंशी, अपर लोक अभियोजक भूपेन्द्र जैन, पन्नाधालय चिकित्सक की श्वेता स्वर्णकार, भू-अभिलेख निरीक्षक धूलचंद औदिच्य, सहायक प्रशासनिक अधिकारी (जिला परिषद) भारती सेन, बोवस उप्रावि के अध्यापक मुकेश चौबीसा, यूआईटी की अभियंता गीतांजलि आर्य, सहायक लेखाधिकारी (टीएडी) रतनलाल भांॅबी, जलदाय विभाग अभियंता सुश्री नविषा गोयल, रेजीडेंशियल विद्यालय ढ़ीकली के लाइब्रेरियन तारासिंह बडग़ुर्जर, कोटड़ा के पंचायत प्रसार अधिकारी अनिल कुमार भुकर, मुख्य आयोजन अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक कोमल वया, पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान के वरिेष्ठ सहायक राजेश व्यास, कमीश्नर कार्यालय के वरिष्ठ सहायक सचिन मोदी, आरटीओ के सूचना सहायक मनीष मोबारसा, जिला कोषालय के सूचना सहायक मो. शारिक इसरार, मावली उप कारागार के मुख्य प्रहरी सीताराम आर्य, कमीश्नर कार्यालय के सूचना सहायक प्रशान्त गर्ग, कॉनिस्टेबल राजू सिंह, लसाडिया पटवारी राकेश यादव, ब्राह्मणों का खेरवाड़ा ग्राम विकास अधिकारी रामस्वरूप मीणा, एडीएम सिटी कार्यालय के वरिष्ठ सहायक प्रभुदास बैरागी, स्वच्छ परियोजना के कनिष्ठ लिपिक राजकुमार, टीएडी के कनिष्ठ सहायक दिलीप लोढ़ा, हीरालाल मीणा व बाबूलाल मेघवाल, एमजी कॉलेज की मेट्रन रेखा शर्मा, वन विभाग के वाहन चालक धूलसिंह चुण्डावत, स्वच्छ परियोजना के वाहन चालक मुकेश कुमार सोनी, जिला परिषद के वाहन चालक अम्बालाल मेनारिया, पशुधन परिचर हीर सिंह, एसबीआई के मुख्य गार्ड ईस्माइल शाह, रामगिरी सहायिका टीना कुंवर, उद्यान मेट खेमा गमेती, नगर निगम सफाई कर्मचारी विद्या देवी, जलपरी गौरवी सिंघवी, आलोक विद्यालय के व्याख्याता संजय पानेरी, सेवानिवृत शिक्षक ललिताशंकर दवे, सामाजिक कार्यकर्ता विजयसिंह राठौड़ (कुण्डा), एनसीसी एसएमआई राजीव दवे, बीएनपीजी गल्र्स कॉलेज की छात्रा चुनौती शर्मा, आयुक्त गाइड श्वेता राज डोडिया, स्पोट्र्स में कुलदीपक पालीवाल, लक्षित पालीवाल व बसन्ती गमेती, मेधावी विद्यार्थियों में ख्याति तिरगर, रोशनी चौधरी व आकृति मलिक, पत्रकारिता के क्षेत्र में अमित राव, सतीश शर्मा व संगीत के क्षेत्र में कला आश्रम की सुश्री हृदया खत्री शामिल हैं। इसी प्रकार विभिन्न संस्थाओं में बाल कल्याण समिति उदयपुर, आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलपर्स खेरवाड़ा, हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड उदयपुर तथा निरमा लिमिटेड मादड़ी को भी पुरस्कृत किया जाएगा।





No comments:
Post a Comment