जैसलमेर
पोकरण क्षेत्र में सोमवार की रात को अलग अलग जगहों पर हुई 2 सड़क दुर्घटनाओं में 7 जने घायल हो गए। जिनमे से 6 गम्भीर घायलों को जोधपुर रेफर किया गया। जोधपुर रोड पर जिला सीमा बोर्ड के पास सोमवार की रात 9 बजे 2 मोटर साइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें टोंक निवासी हरिसुदन (9) पुत्र किशनलाल, भंवरलाल (60) पुत्र रतन, किशनलाल (40) पुत्र रतन, भीम निवासी अशोक (35) पुत्र रामलाल, डिम्पल (18) पुत्री ओमप्रकाश, लीला (36) पत्नी ओमप्रकाश घायल हो गए। दो अलग-अलग 108 एम्बुलेंस से उन्हें पोकरण अस्पताल लाया गया। यहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया।
इसी प्रकार जैसलमेर रोड पर पुरानी सब्जी मंडी के पास एक बाइक रपट गई। जिससे उस पर सवार डीसा गुजरात निवासी सुजाणी (65) पत्नी प्यारेलाल घायल हो गई। उन्हें 108 एम्बुलेंस से पोकरण अस्पताल लाया गया। यहां उसका उपचार चल रहा है।
पढ़ें अन्य खबर..
बीकानेर/लूणकरनसर-
सरदारशहर स्टेट हाइवे 6 (ए) पर सोमवार को रात के समय एक बोलेरो गाड़ी व ट्रेक्टर-ट्रॉली की भिड़न्त हो जाने से गाड़ी में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कालू थाने के एएसआइ लूणाराम ने बताया कि चुरू के साहवा निवासी कुछ लोग गाड़ी में सवार हो कर लूणकरनसर आ रहे थे। इस दौरान स्टेट हाइवे पर लूणकरनसर व कालू के बीच प्याऊ के समीप खेत से आ रही ट्रेक्टर-ट्रॉली के सड़क पर चढऩे के दौरान तेज गति से चल रही गाड़ी के बेकाबू होने से पीछे से भिड़न्त हो गई।
हादसे में साहवा निवासी 55 वर्षीय भादरराम मेघवाल पुत्र मंगलाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। बोलेरो में करीब 8-10 लोग सवार बताए जा रहे है। लेकिन अन्य लोगों के कोई चोट नहीं आई। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को लूणकरनसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के बाद बीकानेर रैफर कर दिया गया।





No comments:
Post a Comment