Breaking News
recent

निगम नहीं कर पा रहा हर दिन 70 टन कचरे का प्रबंधन,  खाद तक नहीं बन सका

बुरहानपुर. शहर में हर दिन 70 टन कचरा निकल रहा है, जिसके प्रबंधन के इंतजाम अब तक नगर निगम नहीं कर पा रहा है। स्वच्छभारत अभियान में टॉप 100 में अंक आने के बाद निगम के अफसर अपने आप की पीठ थपथपा रहे हैं, जबकि हकीकत पूरे शहर के सामने हैं। कई जगह खुले स्थान पर कचरा डल रहा है, तो कई दो से चार दिन सफाईनहीं हो पा रही है।अब तक निगम ने कचरा प्रबंधन के लिए कपोस्ट खाद की व्यवस्था तक नहीं की है।
फिलहाल नगर निगम पूरे शहर का कचरा मोहना संगम रोड पर डाल रहा है। जहां पर कपोस्ट खाद के कोईइंतजाम नहीं किए गए है। यहां कचरा पड़े-पड़े इतना बदबू मार रहा है, कि कोईभी इस रोडसे निकलना पसंद नहीं करता, लेकिन मजबूरी खड़कोद के ग्रामीणों और गिट्टी खदान वालों की है, जिनका हर दिन यहां से आवागमन लगा रहता है।
मोहना संगम रोडपर ही कचरा एकत्रिकरण वाले स्थान पर नगर निगम ने यहां पर जैविक खाद बनाने के लिए कुंड बनाए थे। यह कुंड कचरे के बीच अब दिखाई भी नहीं दे रहे हैं। पहले सीमेंट से बेस तैयार किया गया। इसके ऊपर कुंडों का निर्माण किया गया। कुंडों में जैविक और अजैविक कचरा अलग-अलग करके खाद बनाई जाना थी। लेकिन नगर निगम कचरे का प्रबंधन नहीं कर पा रहा है। चारों ओर से कचरे से घिरे होने के कारण कुंडों तक पहुंचना भी मुश्किल हो रहा है। हर दिन शहर से करीब ७० टन कचरा निकल रहा है। कचरा प्रबंधन के लिए नगर निगम को बेहतर योजना बनाना होगी।
शेडहो रहा तैयार
नगर निगम का कहना हैकि कचरा प्रबंधन के लिए कपोस्ट खाद यूनिट का निर्माण यहां पर होना था, इसके लिए शेडडल रहा है। जबकि बड़े लेवल पर कपोस्टखाद के इंतजाम क्लस्टर स्तर पर खंडवा में तैयार किया जाएगा। जहां निमाड़ के चारों जिलों का कचरा पहुंचकर कपोस्ट खाद तैयार होगा। कपोस्ट खाद की कमी के कारण हर साल नगर निगम के नंबर स्वच्छता अभियान में कट रहे हैं।
यह वह स्थल जो हमेशा गंदगी से सने रहते
नगर निगम पूरे शहर को स्वच्छबनाने का दावा तो कर रहा है, लेकिन जब शहर में नजर डाले तो कईस्थल अब भी ऐसे हैं, जहां हमेशा गंदगी बनी रहती है। इससे आसपास के लोग भी खासे परेशान है। प्रतापपुरा में कड़वीसा नाला किनारे कचरा हमेशा पड़ा रहता है। शिकारपुरा गेट के पास गंदगी तो सम्राज्य बना हुआ है। इसके पहले बालाजी मंदिर के पीछे नाले किनारे बुरे हाल है। ऐसे कईजगह है जहां खुले में कचरा डाला जा रहा है।
- कपोस्ट खाद के लिए मोहना संगम रोडपर ही शेडतैयार हो रहा है।लेकिन क्लस्टर लेवल पर खंडवा में बनेगा। इसकी तैयारी चल रही है।- पवन सिंग, आयुक्त
बीयू१२१८ : इस तरह कचरे से सनी मोहनासंगम रोडकी जमीन।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.