Breaking News
recent

आचार्य तुलसी शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल एक से, 70 शॉर्ट फिल्मों का होगा प्रदर्शन

बीकानेर. आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान गंगाशहर की ओर से आचार्य तुलसी शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल का आगाज 1 सितम्बर से सुबह 10:30 गंगाशहर स्थित आशीर्वाद भवन में किया जाएगा। निदेशक जैन लूणकरण छाजेड़ ने बताया कि फेस्टिवल में निर्णायक के रूप में मुम्बई से अभिनेता अमित बहल, टॉयलेट एक प्रेम कथा की अदाकारा खुश्बू सावन, निर्देशक मोहनदास, अभिनेता अनुज शर्मा बीकानेर आएंगे।

 

यह सभी कलाकार फेस्टिवल में प्रदर्शित फिल्मों का पुरस्कार के लिए चयन करेंगे। साथ ही निर्देशकों के संवाद भी करेंगे।
प्रतिष्ठान के महामंत्री जतनलाल दूगड़ ने बताया कि 80 से अधिक देशों में सामाजिक मुद्दों पर बनी अब तक बनी 600 से ज्यादा फिल्मों ने फेस्टिवल के लिए आवेदन किया है, इसमें से 70 से अधिक शॉर्ट फिल्मों का प्रदर्शन फेस्टिवल के दौरान किया जाएगा।

 

 


'मेरा पौधा-मेरा अभियानÓ शुरू
पांचू. कक्कू में सेफराज संघर्ष समिति के तत्वावधान में मेरा पौधा मेरा अभियान का आगाज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बनवारीलाल मीणा और सेंगाल धोरा के महंत पदमगिरी ने सेफराज मंदिर में पौधा लगाकर किया। हिम्मताराम राहड़ ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत 11 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया। दीपक राहड़ ने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम में कककू के सार्वजनिक स्थानों का उपयोग किया जाएगा। इस दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, गोसाईं मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आदि में भी पौधरोपण किया गया।

 

खाजूवाला. वन विभाग की ओर से खाजूवाला में शनिवार को दंतौर रोड़ गोपाल गोशाला के पास 69वां वन महोत्सव मनाया गया। इस दौरान नीम, खेजड़ी, गोंदा, श्रेष, पीपल, बड़ आदि विभिन्न प्रजातियों के 200 पौधे लगाए गए। मुख्य अतिथि संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल रहे। कार्यक्रम में उपवन संरक्षक वीरेन्द्रसिंह जोरा, सीमा सुरक्षाबल द्वितीय कमान अधिकारी एचसी चौहान, डिप्टी कमाण्डेंट चैबे आदि उपस्थित रहे।

 

 

तीज महोत्सव पर हुई कई प्रतियोगिताएं

महाजन. कस्बे में शनिवार को सावणी तीज पर नृसिंह मंदिर में बालिकाओं व सुहागिनों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में बच्चों व महिलाओं ने राजस्थानी गीतों पर नृत्य किया। कार्यक्रम का संचालन व रूपरेखा मधु लखोटिया द्वारा बनाई गई। इस दौरान कई खेल व प्रतियोगिताएं भी हुई। प्रतियोगिता में सोनू लखोटिया, सुमन पारीक, विजयलक्ष्मी सेन, ममता राठी, दीपिका स्वामी, वर्षा स्वामी, सावनी लखोटिया, साक्षी राठी व अन्य महिलाओं एवं बालिकाओं ने भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.