Breaking News
recent

शेषावतार को नमन करने उमड़े श्रद्धालु... 75वें जन्मोत्सव पर धार्मिक अनुष्ठान

उदयपुर . मेवाड़-वागड़ में लोकदेवता शेषावतार कल्लाजी राठौड़ का 475वां जन्मोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। उनके स्थानकों पर सुबह से ही दर्शनार्थियों की रेलमपेल शुरू हो गई, जो देर रात तक बनी रही। रात को भजन संध्या में उनका गुणगान हुआ।कालीकल्याण धाम मादड़ी में सुबह पंचामृत से अभिषेक के बाद कल्लाजी को केसर और इत्र से लेप कर आकर्षक शृंगार धारण करवाया गया। मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई गई। धाम पर आकर्षक सजावट की गई। कल्याण भक्तों ने दर्शन कर जन्मोत्सव पर केक काटा और कसूंबा चढ़ाया गया। खीर-पूड़ी का भोग लगाया गया। इस दौरान गादी दर्शन और आरती हुई। डूंगरपुर के वरदा स्थित प्रमुख शक्तिपीठ काली कल्याण धाम पर कल्लाजी सम्प्रदाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत भीमसिंह चौहान के सान्निध्य में कल्लाजी का जन्मोत्सव मनाया गया। सलूम्बर के प्रमुख शक्तिपीठ रंदेला, ऋ षभदेव स्थित कल्याण धाम के साथ ही शहर के हाथीपोल, मंडी स्थित जोगपोल, बोहरा गणेशजी क्षेत्र स्थित कल्याण स्थानकों पर भी धार्मिक आयोजन हुए और भजन-कीर्तन किए गए।

 

READ MORE : लेकसिटी का मौसम हुआ सुुुुहाना, वीकेंड पर दिखी पर्यटकों की रौनक

 

नंदी पर सवार होकर भक्तों को कल दर्शन देंगे बाबा महाकाल
उदयपुर. भगवान महाकालेश्वर की सोमवार को प्रस्तावित शाही सवारी को लेकर शनिवार को महाकालेश्वर श्रावण महोत्सव समिति के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक हुई। संयोजकों ने बताया कि इस बार शाही सवारी में 55 झांकियां मंदिर की ओर से निकाली जाएंगी। इसमें प्रभु के विभिन्न रूपों, रहस्यों एवं शिव परिवार मां अम्बा, विष्णु अवतार, परशुराम, ब्रह्माजी, महाकाल महर्षि दधीची के स्वरूप तथा विशाल नन्दी पर आरूढ़ शिव बारात की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि प्रात:काल की पूजा अर्चना के बाद अभिजित मूर्हूत 12.15 बजे निर्माणधीन गुफा से महाकाल की सवारी निकलेगी। मंदिर के पूर्वी द्वार से होती हुई आगे बढेगी। अध्यक्ष तेजसिंह सरूपरिया ने बताया कि दोपहर 1.30 बजे हाथीपोल पर महाकाली मंदिर में पूजारी परिषद की ओर से भगवान शनिदेव व महाकाल का पूजा स्तवन होगा। शिव नृत्य नाटिका प्रस्तुत होगी। दोपहर 3.30 बजे पुजारी परिषद की ओर से भगवान का स्तवन होगा। सायं 6 बजे अम्बामाता मंदिर परिषद पुजारी परिषद की ओर से मां अम्बा व महाकाल पूजा होगी। हाथीपोल जगदीश चौक व अम्बामाता पर परस्पर पूजा स्तवन के माध्यम से पूजा के लिए केवल पुजारी परिषद के सदस्य ही पूजा करेंगे।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.