Breaking News
recent

चारे से भरे गोदाम में धधकी आग, 8 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू ,लोगों में मचा अफरा- तफरी का माहौल

श्रीगंगानगर

राजस्थान के श्रीगंगानगर शहर के सदर थाना इलाके में रीको एरिया स्थित एक फैक्ट्री के गोदाम में शनिवार देर रात करीब तीन बजे खल व चारा से भरी बोरियों में भीषण आग लग गई। इससे वहां मौजूद लोगों में हडक़ंप का माहौल बन गया। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने तुरंत दमकल को इस बात की खबर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची चार दमकलों ने करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन भी फिर धुआं निकलता रहा। चार दमकलों ने रविवार यानी ही आज दोपहर तक मौके पर मौजूद रही। फिलहाल आग से गोदाम में हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

दमकल के फायर ऑफिसर गोतम लाल ने बताया कि शनिवार रात करीब 2 बजकर 55 मिनिट पर सूचना मिली थी कि रीको स्थित नवीन ऑयल गिनिंग फैक्ट्री में आग लगी है। मामले की सूचना मिलने पर दो दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया। जहां फैक्ट्री के गोदाम में रखी खल व चूरी से भरी बोरियों में भीषण आग लगी हुई थी। दो दमकलों से आग पर काबू नहीं पाया जा सका तो दो और दमकलों को मौके पर भेजा गया।


रात करीब तीन बजे से सुबह दस बजे तक चार दमकलों व आसपास के पानी के कई टैंकरों से गोदाम में पानी डालकर आग पर काबू पाया जा सका। फैक्ट्री कर्मचारियों ने गोदाम में करीब ग्यारह-बारह सौ बोरियां होना बताया। आग बुझाने के बाद भी वहां नीचे दबी बोरियों से धुआं निकलता रहा। इसके लिए दमकलकर्मियों व दमकलों को मौके पर ही रखा गया।

नीचे दबी बोरियों से आग बुझाने के लिए गोदाम मालिक की ओर से श्रमिक बुलाए गए। इसके बाद वहां से बोरियां हटाने का काम शुरू किया गया। जो दोपहर बाद तक चलता रहा। आग लगने से फैक्ट्री में हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। फैक्ट्री के गोदाम में आग लगने के बाद निकले गहरे काले धुएं को देखकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई और वहां सुबह होते-होते सैंकड़ों लोग जमा हो गए। फिलहाल इस मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया। दोपहर तक लोग वहां जमा रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.