Breaking News
recent

रोडवेज बस व ट्रेलर की भिड़ंत, 8 जने घायल

साण्डेराव. सांडेराव कस्बे के पुलिस थाने के निकट राजमार्ग मोड पर शनिवार दोपहर एक रोडवेज बस ट्रेलर से भिड़ गई। इसके बाद बस राजमार्ग किनारे लगे बिजली पोल से जा टकराई। इससे अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही उस समय बिजली बंद थी। हादसे में आठ जने घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर घायल तीन जनों को सुमेरपुर रैफर किया गया। पुलिस के अनुसार रोडवेज बस पाली की तरफ जा रही थी। राजमार्ग पर साइड से आ रहा एक ट्रेलर उससे भिड़ गया। हादसे में ढोला निवासी मूपाराम पुत्र धुलाराम हीरागर का दाहिना हाथ कट गया तथा सिर पर चोट लगी। वहीं भूराराम पुत्र गोविंददास मेघवाल निवासी बडलावासनी तिंवरी जोधपुर, हिम्मत नगर गुजरात निवासी नारायणसिंह पुत्र हनुमानसिंह राजपूत गंभीर घायल हो गए। जिनको सुमेरपुर रैफर किया गया। घायल जालाराम पुत्र नवलाराम मेघवाल निवासी इटन्दरा चारणान, चेतन प्रकाश पुत्र शंकरलाल सैन निवासी जोधपुर व सागर कंवर पत्नी वनराज सिंह राजपूत, किरण कंवर पुत्री किशन सिंह, हर्षिता पुत्री वनराज सिंह राजपूत निवासी पालडी एम को उपचार के बाद छुट्टी दी गई।
चोरी का प्रयास करने वालों को जेल भेजा
रोहट. थाना क्षेत्र के मांडावास स्थित मरूधरा ग्रामीण बैंक में चोरी का प्रयास करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उनको जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि गत दिनों मरूधरा ग्रामीण बैंक मांडावास में रात को बैंक का वेन्टीलेटर तोडक़र चोरी का प्रयास किया गया था। इसके आरोपी खुटाणी निवासी जितेन्द्र पुत्र बाबूलाल भील व गोरख पुत्र ढलाराम भील को न्यायालय में पेश किया।
महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
बाबरा. रास थाना क्षेत्र के राबडिय़ावास सरहद स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री की आवासीय कॉलोनी में रहने वालीमहिला ने शनिवार सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। रास थानाप्रभारी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि अजमेर जिले के खरवा क्षेत्र के भवानीपुरा निवासी राजेश्वरी (३५) पत्नी राजवीरसिंह राजपूत राबडिय़ावास स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री की कॉलोनी में रहने वाली राजेश्वरी का सबसे छोटे ११ माह का पुत्र बीमारी से ग्रसित है। इससे राजेश्वरी सदमे में थी। उससे शनिवार सुबह पति के नौकरी पर जाने के बाद छत पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के पति राजवीरसिंह राजपूत की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.