छाण. ग्राम पंचायत दौलतपुरा के क्यारदा खुर्द गांव निवासी काडूलाल प्रजापत को 9 माह बाद भी उड़द खरीद का भुगतान नहीं मिल सका है। किसान ने बताया कि उड़द की खरीद 56 हजार 700 रुपए हुई थी। राशि के लिए कई बार क्रय विक्रय सहकारी समिति सवाईमाधोपुर के चक्कर काटे, लेकिन भुगतान नहीं किया जा रहा। पीडि़त ने आरोप लगाया है कि समिति प्रधान व्यवस्थापक तीन हजार रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से नकद भुगतान देना चाहता है जबकि उड़द 5400 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से तोली गई। किसान ने राशि गबन का आरोप लगाया है।
सुगम पोर्टल पर शिकायत दर्ज
काडू लाल प्रजापत ने मुख्यमंत्री शिकायत सुगम पोर्टल पर भी कई बार शिकायत दर्ज करवाकर उड़द भुगतान की मांग की, लेकिन भुगतान नहीं होने से किसान मानसिक तनाव व आर्थिक संकट में है। इस मामले को लेकर उसने जिला कलक्टर कार्यालय में भी दो बार शिकायत दी, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हो सका है।
कर्ज लेकर किए बेटी के हाथ पीले
पीडि़त किसान को उड़द का समय पर भुगतान नहीं होने से अपनी पुत्री के पीले हाथ कर्ज लेकर करने पड़े।
ऑनलाइन गड़बड़ी के कारण किसान का भुगतान नहीं हो पाया। दो तीन बार राजफैड अधिकारियों को रिमाइंडर भेज दिया है। शीघ्र ही भुगतान होने की उम्मीद है।
नरेश कुमार साहू, प्रधान व्यवस्थापक क्रय विक्रय सहकारी समिति, सवाईमाधोपुर, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, पशुपालन विभाग सवाईमाधोपुर
कुण्डेरा बस स्टैण्ड तक हटाए अतिक्रमण
सवाईमाधोपुर. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर अब नगरपरिषद प्रशासन अधिकारी-कर्मचारी भी चेत गए है। नगरपरिषद के गठित दल ने सोमवार को कलक्ट्रेट से कुण्डेरा बस स्टैण्ड तक रास्ते में हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटाया। आयुक्त रविन्द्रङ्क्षसह यादव ने बताया कि दल ने कलक्ट्रेट के सामने थडिय़ों से कार्रवाई शुरू की। यहां चाय की थडिय़ों, ठेले व तिरपाल को हटाया। इस दौरान परिषद दल ने करीब पांच ठेले जप्त किए। वहीं थडिय़ों पर लगे आठ से दस तिरपाल हटवाए। इसी तरह मुख्य चौराहों व होर्डिंग पर लगे बैनर व पोस्टर हटवाए। उन्होंने बताया कि मंगलवार को रणथम्भौर रोड तक अभियान चलेगा। उन्होंने लोगों को अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी है। इस दौरान जेईएन राजप्रतापङ्क्षसह, स्वास्थ्य निरीक्षण गजेन्द्रङ्क्षसह, जमादार कमरूद््दीन मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment